15 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालबजट से पहले भोपाल में गूंजी 'रसोई संसद': महिला कांग्रेस ने बेलन-थाली...

बजट से पहले भोपाल में गूंजी ‘रसोई संसद’: महिला कांग्रेस ने बेलन-थाली बजाकर मांगा 400 रुपये में सिलेंडर

Published on

भोपाल

विधानसभा के बजट सत्र के बीच राजधानी भोपाल में मंगलवार को महंगाई का मुद्दा गरमा गया। महिला कांग्रेस ने अनूठे अंदाज में ‘रसोई संसद’ आयोजित कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं खाली गैस सिलेंडर, कड़ाही, चकला-बेलन और थालियां लेकर पहुंचीं और बढ़ती कीमतों पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। अनोखा प्रदर्शन: सड़क पर बेली रोटियां, बजाई थालियां प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेठिया के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से सड़क पर बैठकर रोटियां बेलीं और थालियां बजाकर सोती हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दाल, तेल, आटा और मसालों की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

400 रुपये में सिलेंडर की मांग पर अड़ी महिलाएं महिला कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपये की जाए। रीना बोरासी सेठिया ने आरोप लगाया कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थी आज महंगा सिलेंडर भरवाने में असमर्थ हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं फिर से लकड़ी और धुएं के बीच खाना पकाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा, “सरकार बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन हकीकत में गरीब के घर का चूल्हा बुझने की कगार पर है।” वित्त मंत्री के बंगले के घेराव की चेतावनी कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के जरिए सरकार को अल्टीमेटम भी दिया है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि:18 फरवरी को पेश होने वाले बजट में यदि महंगाई से राहत के ठोस उपाय नहीं किए गए।  और गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की घोषणा नहीं हुई।  तो 19 फरवरी को महिला कांग्रेस प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के निवास का घेराव करेगी। महंगाई के खिलाफ आर-पार की जंग प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘महंगाई डायन खाए जात है’ जैसे नारे लगाए और आरोप लगाया कि बजट में मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की अनदेखी की जा रही है। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी बजट में रसोई का खर्च कम करने के कदम नहीं उठाए गए, तो यह आंदोलन केवल भोपाल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे पूरे प्रदेश में जिला और तहसील स्तर पर ले जाया जाएगा।

Read Also :- भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...