11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालनिर्माणाधीन भवन की पहली मंजिल से गिरा मजदूर

निर्माणाधीन भवन की पहली मंजिल से गिरा मजदूर

Published on

भोपाल

रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ स्थित एकता नगर में एक निर्माणाधीन मकान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिर और रीढ़ की हड्डी में आई थी गंभीर चोट: हादसा 30 जनवरी को प्रताप सिंह के निर्माणाधीन मकान पर काम के दौरान हुआ था।

पहली मंजिल से गिरने के कारण 46 वर्षीय मजदूर वीरभान सिंह के सिर और रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। उन्हें तत्काल जेपी अस्पताल और फिर हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। ठेकेदार के बुलावे पर काम करने आया था परिवार: मृतक वीरभान सिंह मूलतः डिंडौरी जिले के रहने वाले थे और यहाँ अपनी पत्नी व एक बेटे के साथ ठेकेदार के कहने पर काम करने आए थे। उनके दो अन्य बेटे दूसरी जगह नौकरी करते हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Read Also :- 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से, पहली बार पूरी तरह ‘बोर्ड पैटर्न’ पर होगा इम्तिहान

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this