16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालप्यार में धोखा मिला तो फंदे पर लटका युवक

प्यार में धोखा मिला तो फंदे पर लटका युवक

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राज गिरी (पिता गंगेश्वर गिरी) निवासी कोलुआ गांव के रूप में हुई है।

राज ने 12वीं तक पढ़ाई की थी और वर्तमान में नौकरी की तलाश कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध में मिले धोखे के कारण वह काफी परेशान चल रहा था। घटना के समय उसके पिता और दो भाई उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक शादी समारोह में गए हुए थे, जबकि घर पर केवल उसकी मां मौजूद थीं।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

Read Also :- भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...