21.6 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeभोपालप्रदेश में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश, रबी फसलें और अफीम की...

प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश, रबी फसलें और अफीम की खेती को भारी नुकसान

Published on

भोपाल

प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खासकर रबी की फसलें और अफीम की खेती को व्यापक नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी गेहूं, चना, सरसों और मसूर की फसलें बिछ गईं, जबकि अफीम की डोडियां टूटने से उत्पादकता पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है। मंदसौर में सबसे अधिक मार मंदसौर जिले में तेज हवाओं के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों में खेतों में पानी भर गया और ओलों की मोटी परत जम गई।

अफीम उत्पादक किसानों का कहना है कि फसल कटाई से पहले हुई इस बारिश से गुणवत्ता प्रभावित होगी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यदि मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। गुना में गिरी फसलें, खेतों में भरा पानी गुना जिले के ग्रामीण इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे कटाई में दिक्कत आएगी और उत्पादन घटने की संभावना है। किसानों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम अस्थिर था, लेकिन इतनी तेज बारिश और ओलावृष्टि की उम्मीद नहीं थी।

20 से अधिक गांव प्रभावित प्राथमिक जानकारी के अनुसार कई गांवों में फसलों को 30 से 70 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा है। राजस्व और कृषि विभाग की टीमें नुकसान का सर्वेक्षण करने के लिए मौके पर पहुंच रही हैं। प्रशासन ने किसानों से धैर्य बनाए रखने और फसल बीमा योजना के तहत दावा करने की अपील की है। किसानों की मांग – शीघ्र मुआवजा
प्रभावित किसानों ने सरकार से तत्काल गिरदावरी और उचित मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि पहले ही लागत बढ़ने और बाजार भाव कम मिलने से आर्थिक दबाव था, ऐसे में प्राकृतिक आपदा ने स्थिति और कठिन बना दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। प्रशासन ने किसानों को सावधानी बरतने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी है।

Read Also :- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की दुर्घटना पर जताया शोक —मृतकों के आश्रितों को 3-3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Latest articles

भेल सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 प्रतिभाओं का सम्मान, बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक रहे मुख्य अतिथि

भोपाल। बीएचईएल शिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन, पिपलानी भोपाल में...

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...