भोपाल
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कमी की खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और पेट्रोलियम उत्पादों की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक खरीदारी न करें।उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है तथा जरूरत पड़ने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Read Also :- राजधानी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल-रेस्टोरेंट पर संकट
