11.9 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeभोपालबीएचईएल के ट्रांसफारमर ब्लॉक ने किया 2200 करोड़ का कैश कलेक्शन —...

बीएचईएल के ट्रांसफारमर ब्लॉक ने किया 2200 करोड़ का कैश कलेक्शन — टीसीबी का टर्नओवर भी 1120 करोड़

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल का ट्रांसफार्मर ब्लॉक यानि टीसीबी में दो बड़ी दुर्घटनाओं के डर के बाद भी पिछले वित्तीय वर्ष की तरह इस वित्तीय वर्ष में भी यह ब्लॉक न केवल बेहतर परफारमेंस दे रहा है बल्कि कंपनी के कैश कलेक्शन और टर्नओवर में भी इजाफा कर रहा है । इसको लेकर विभाग के कर्मचारी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं । सूत्रों की माने तो की वित्तीय वर्ष 2025—26 में इस ब्लॉक को 1376 करोड़ का टर्नओवर पूरा करने का टारगेट दिया गया था जो उसने इस माह की समाप्ति के पूर्व ही पूरा कर डाला । यह टर्नओवर और भी बढ़ने की उम्मींद जताई जा रही है यही नहीं यहां रिकार्ड 2200 करोड़ का कैश कलेक्शन किये जाने की पूख्ता खबर है । साफ जाहिर है कि ब्लॉक में कर्मचारी व अधिकारी पूरी ईमानदारी के काम करने जुटे हुये हैं ।

यूं तो यह भी कहा जा रहा है कि अकेली भोपाल यूनिट ने अब तक करीब 3800 करोड़ का टर्नओवर कर लिया है । वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक यह यूनिट दिये गये टारगेट से ज्यादा ही टर्नओवर करते दिखाई दे रही है । भेल के मुखिया दिन—रात कारखाने के हर ब्लॉक पर पैनी नजर रखे हुये है । ट्रेक्शन मोटर, ईएम, हाईड्रों,स्वीचगीयर भी पूरी मेहनत के साथ टर्नओवर पूरा करने में लगे हुये हैं  वहीं थर्मल और फीडर्स भी अपनी पूरी ताकत झौंक रहे हैं । इस हिसाब से भोपाल यूनिट एक बार फिर इस वित्तीय वर्ष में नंबर वन की भूमिका में खड़ी दिखाई दे रही है । खास बात यह है कि ट्रांसफार्मर विभाग में एक बड़ी 300 की क्रेन का हादसा होते—होते बचा तो इसी ब्लॉक में एक आग की घटना भी घटित हुई जिसे ब्लॉक की कर्मचारियों की सूझबूझ से टाल दी गई नहीं तो इस वित्तीय वर्ष में काफी नुकसान उठाना पड़ता ।

Read Also :- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this