9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालभेल के जवाहरलाल नेहरू स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए...

भेल के जवाहरलाल नेहरू स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

Published on

भोपाल

जवाहरलाल नेहरू स्कूल परिसर में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए भव्य एवं भावनात्मक फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने अपने वरिष्ठ साथियों को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रमुख  सुनील पाठक द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपप्राचार्य  राजेश वर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। इसके पश्चात कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें मनमोहक नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियाँ मुख्य आकर्षण रहीं। विदाई समारोह में कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम को शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा सराहा गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रमुख  सुनील पाठक ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों का मूल्यांकन केवल अंकों से नहीं, बल्कि उनके चरित्र, संस्कार और इंसानियत से होता है।

अच्छे इंसान बनने वाला व्यक्ति जीवन में कभी असफल नहीं होता। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के कप्तान आदित्य तिवारी ने कक्षा 11 के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आदित्य तिवारी एवं सुश्री जाजा खान — पर्सनैलिटी ऑफ द डे, प्रद्युम्ना एवं सुश्री ताहूरा — मिस्टर और मिस जवाहर,हीम ध्रुव — स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर,अविका पांडे — कल्चरल आइकॉन

Read Also :- 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से, पहली बार पूरी तरह ‘बोर्ड पैटर्न’ पर होगा इम्तिहान

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this