15.7 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeभोपालभोपाल की आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, 25 फीट तक उठीं...

भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, 25 फीट तक उठीं लपटें

Published on

भोपाल। राजधानी भोपाल के आदमपुर कचरा खंती में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि लपटें करीब 20 से 25 फीट तक ऊपर उठती दिखाई दीं, जबकि धुएं के घने गुबार लगभग 10 किलोमीटर दूर से भी नजर आए। आग लगने से कई टन कचरा जलने के साथ कुछ मशीनों के भी चपेट में आने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे कचरा खंती में अचानक आग लग गई। इसके बाद मौके पर मौजूद फायर स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों से दमकल वाहन बुलाए गए। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। विशेषज्ञ सुभाष सी. पांडे ने बताया कि आदमपुर कचरा खंती में आगजनी की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन इसे रोकने में नगर निगम नाकाम साबित हुआ है। इसके चलते आसपास के क्षेत्र की हवा और पानी दोनों प्रदूषित हो चुके हैं।

इस मामले को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में भी याचिका दायर की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि डंपिंग साइट के मुख्य गेट के पास रखे आरडीएफ के ढेर से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में भीषण आग में बदल गया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने पहले कचरा हटाने की कोशिश की और बाद में दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। गौरतलब है कि आदमपुर कचरा खंती में लगभग हर साल आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। इसी कारण यहां स्थायी रूप से दमकल वाहन तैनात किए गए हैं, लेकिन कई बार आग इतनी भीषण हो जाती है कि समय रहते उस पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

दादाजी धाम मंदिर में देवर्षि नारद मुनि जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल में शनिवार...

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा: होटल-रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार पर दोहरी मार

भोपाल। पिछले करीब डेढ़ महीने से गैस की किल्लत से जूझ रहे होटल, रेस्टोरेंट...