15.7 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपालभोपाल के चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार

भोपाल के चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल के चार कुख्यात बदमाशों को रतलाम पुलिस ने लूटपाट के मामलों में गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इन बदमाशों ने रतलाम सहित आसपास के जिलों में महिलाओं को निशाना बनाते हुए मंगलसूत्र, चैन, मोबाइल फोन और पर्स लूटने की कई वारदातों को अंजाम दिया था। सीसीटीवी और सायबर सेल की मदद से दबोचे गए आरोपी एसपी अमित कुमार के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही लूट की वारदातों को देखते हुए एएसपी विवेक कुमार और एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई थी।

टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का रूटमैप तैयार किया और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो मंगलसूत्र, सोने के 29 मोती और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गैंग का मास्टरमाइंड और अपराधी रिकॉर्ड पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों में से तीन मुख्य रूप से लूट करते थे, जबकि चौथा आरोपी मयंक जैन एक व्यापारी है। लूट का सारा माल मयंक जैन के माध्यम से ही ठिकाने लगाया जाता था। पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है लक्की राजपूत (23) इसके खिलाफ चोरी और लूट के करीब 28 अपराध दर्ज हैं।

राजा खान (23) इसके विरुद्ध 7 मामले दर्ज हैं। विजय डिण्डोरिया (21) इसके खिलाफ पूर्व में 6 अपराध दर्ज हैं। मयंक जैन (40) व्यापारी मयंक के खिलाफ भी करीब आधा दर्जन मामले दर्ज पाए गए हैं। इन क्षेत्रों में दी थी वारदातों को अंजाम बदमाशों ने पल्सर बाइक का उपयोग कर रतलाम के जावरा, ताल, आलोट के अलावा आगर जिले के बड़ोद, सुसनेर और राजगढ़ के जीरापुर में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Read Also :- भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन...

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...