9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालभोपाल में चोरों का आतंक: पॉश इलाकों के सूने मकानों को बनाया...

भोपाल में चोरों का आतंक: पॉश इलाकों के सूने मकानों को बनाया निशाना

Published on

भोपाल

राजधानी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरों ने पुलिस सुरक्षा और गश्त की पोल खोलते हुए चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। हबीबगंज, छोला मंदिर और बागसेवनिया इलाकों में सूने मकानों के ताले तोड़कर चोर भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।

अरेरा कॉलोनी में बेखौफ वारदात हबीबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील मानी जाने वाली अरेरा कॉलोनी स्थित ‘बाबा अपार्टमेंट’ में चोरी की बड़ी घटना हुई। पुलिस के अनुसार, इस मकान में 29 जनवरी से ताला लगा हुआ था। चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाकर ताला तोड़ा और घर के अंदर रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात व नकदी समेट ले गए। हालांकि, पुलिस ने अभी चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत का खुलासा नहीं किया है। मामले की जांच एसआई शिवभानू सिंह कर रहे हैं, जबकि एफआईआर पद्म सिंह ठाकुर द्वारा दर्ज कराई गई है।

उज्जैन दर्शन करने गए कर्मचारी के घर चोरी छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर फेस-3 में एक और चोरी की वारदात सामने आई है। यहाँ रहने वाले नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारी दीपक वर्मा (27 वर्ष) जब परिवार सहित उज्जैन में महाकाल दर्शन करने गए थे, तब चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार, चोर घर से दो मंगलसूत्र, चांदी की पायल, ब्रेसलेट और नकदी चोरी कर ले गए हैं। पेबलवे कॉलोनी में भी सेंधमारी इसी तरह बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित पेबलवे कॉलोनी में भी एक सूने मकान को निशाना बनाया गया। यहाँ प्रीति शर्मा (37 वर्ष) पति दुर्गेश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। चोरों ने यहाँ से भी कीमती जेवरात पार कर दिए हैं।

Read Also :- बीएचईएल ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट: प्रदीप कुमार उपाध्याय ने विजेताओं को किया सम्मानित

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this