12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालभोपाल में जमीन विवाद को लेकर रिटायर डीआईजी ने मचाया हंगामा —...

भोपाल में जमीन विवाद को लेकर रिटायर डीआईजी ने मचाया हंगामा — जबरन विव्यांग महिला की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश — तारफेंसिंग तोड़ी,जान से मारने की दी धमकी पुलिस और एसडीएम से की शिकायत

Published on

भोपाल ।

कोलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गेहूंखेड़ा की संयुक्त जमीन विवाद को लेकर एक रिटायर डीआईजी ने हंगामा खड़ा कर दिया । एक दिव्यांग महिला की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश के दौरान यह हंगामा दिखाई दिया । यह नहीं इस दौरान संबंधित डीआईजी के साथ आये लोगों ने भी खुलेआम तारफेंसिंग तोड़ने में सहयोग किया । गालीगलोच के बीच काफी देर तक हंगामा रहा ।

दिव्यांग महिला गिडगिड़ा कर कह रही थी की साहब राजस्व अभिलेखों में यह जमीन मेरी और मेरे परिवार की है इस जमीन पर मेरा कब्जा है लेकिन दिव्यांग महिला की संबंधितों ने एक भी नहीं सुनी । सीसीटीवी कैमरे में केद कब्जा करने पहुंचे लोगों ने गालीगलोच ही नहीं की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दे डाली । कुर्सी फेक कर मारने की कोशिश भी की । कोलार व कजलीखेड़ा थाने में इसकी शिकायत भी की गई है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है । इस मामले की शिकायत घटना दिनांक को ही संबंधित एसडीएम को की गई है ।

ये सनसनी खेज मामला ग्राम गेहूंखेड़ा का बताया जा रहा है । मामला  यहां स्थित संयुक्त जमीन खसरा नंबर 75/1,74/2,79,80/1,80/2/1 रकबा 1.57 एकड़ से जुड़ा हुआ है आवदेक राम दुलार निवासी 226 ए भरत नगर रोड शाहपुरा भोपाल ने अपनी शिकायत में बताया कि मैं और मेरी विकलांग पुत्री इस जमीन के वैधानिक स्वामी व कब्जाधारी हैं । 19 फरवरी 2026 को शाम 5.44 पर मेरी जमीन से लगी एक पड़ौसी पूर्व डीआईजी ने अपने साथ अज्ञात व्यक्तियों को लाकर मेरी जमीन में जबरन घुस गये और लोहे की तार फेंसिंग उखाड़ने लगे । मेरी परिवार ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने गाली—गलौच, मारपीट का प्रयास,जान से मारने की धमकी दे डाली ।

इससे पूरा परिवार भयभीत हो गया है । श्री जायसवाल का कहना है कि मैं एक वरिष्ठ नागरिक हूं और हृदय रोग रूमेटॉइड आर्थराइटिस से पीड़ित हुं मेरी पुत्री विकलांग है चलने फिरने में असमर्थ है।  इस संबंध में थाना कजलीखेड़ा में शिकायत की है लेकिन पुलिस ने आज तक काई एफआईआर दर्ज न करते हुये कोई ठोस कार्यवाही भी नहीं की है ।साफ जाहिर है कि विपक्षी के दबाव में मामले को दबाया जा रहा है । इस संबंध में श्री जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक को भी एक आवेदन पत्र देते हुये इस घटना की निषपक्ष जांच व एफआईआर दर्ज करने की मांग की है । साथ ही जमीन पर काविज होने के सभी दस्तावेज भी पेश किये हैं । रिटायर डीआईजी से मामला जुड़ा होने के कारण पुलिस कार्यवाही करने से कतरा रही है ।

Read Also :- अयोध्या नगर में तलवार से महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाला निलंबित नायब तहसीलदार और ड्राइवर गिरफ्तार

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...