17.2 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपालभोपाल में दिखा रमजान का चांद, शुरू  हुआ  इबादत का दौर

भोपाल में दिखा रमजान का चांद, शुरू  हुआ  इबादत का दौर

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल सहित पूरे देश में बुधवार शाम को रमजान का पाक चांद नजर आ गया। इसके साथ ही इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र महीने ‘रमजान-उल-मुबारक’ की शुरुआत हो गई है। चांद के दीदार होते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। शहर काजी ने किया एलान स्थानीय शाही मोती मस्जिद में रुआते हिलाल कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

चांद की तस्दीक होने के बाद शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने आधिकारिक रूप से एलान किया कि गुरुवार से भारत सहित मध्य प्रदेश के सभी हिस्सों में रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा। बैठक में कमेटी के सदस्यों और उलेमा हजरात ने शिरकत की।

बाजारों में रौनक, मस्जिदों में तैयारी चांद दिखने की खबर मिलते ही भोपाल के बाजारों में काफी भीड़ देखी गई। लोग सहरी और इफ्तारी के सामान की खरीदारी करते नजर आए। इबादत के इस महीने के लिए शहर की सभी मस्जिदों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं मस्जिदों में साफ-सफाई और आकर्षक रोशनी की गई है। नमाजियों के लिए वजू और बैठने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मस्जिदों में ‘तरावीह’ (विशेष नमाज) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

महीने भर चलेगा इबादत का सिलसिला शहर काजी ने बताया कि यह पाक महीना पूरे तीस दिनों तक चलेगा। मुस्लिम समाज के लोग पूरी शिद्दत और पवित्रता के साथ अल्लाह की इबादत करेंगे। “गुरुवार सुबह सहरी के साथ रोजा शुरू होगा और शाम को सूर्यास्त के बाद सही वक्त पर इफ्तारी कर रोजा मुकम्मल किया जाएगा। इस दौरान मन, वचन और कर्म की पाकीजगी का विशेष ध्यान रखा जाता है।” पूरे महीने पांच वक्त की नमाज के साथ-साथ कुरान की तिलावत और दान-पुण्य (जकात) का सिलसिला जारी रहेगा।

Read Also :- दूषित पानी के मुद्दे पर विधानसभा घमासान, कांग्रेस ने बोतलों में गंदा पानी दिखाकर किया प्रद

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...