6.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभोपालमाघ पूर्णिमा पर गौशाला में हवन, गौ सेवा और बसंत उत्सव का...

माघ पूर्णिमा पर गौशाला में हवन, गौ सेवा और बसंत उत्सव का आयोजन

Published on

भोपाल

महामृत्युंजय गौशाला, कोकता ट्रांसपोर्ट नगर में संपूर्ण सनातन ब्राह्मण महासभा के महिला मोर्चा द्वारा माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर हवन, गौ सेवा, चारा दान एवं हल्दी-कुमकुम के साथ बसंत उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश व्यास, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दीपाली तिवारी तथा प्रदेश महिला कार्यकारिणी की सदस्याएं श्रीमती श्रद्धा दुबे, श्रीमती स्वप्निल दुबे एवं श्रीमती रजनी व्यास विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन जिला भोपाल अध्यक्ष श्रीमती हर्षा पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं को संगठन की संरचना में शामिल किया गया तथा उन्हें विभिन्न पदों का दायित्व सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दीपाली तिवारी ने उपस्थित महिलाओं को संगठन के उद्देश्य, विचारधारा और कार्ययोजना से परिचित कराया।

कार्यक्रम के दौरान ऊषा शर्मा, रंजना दीक्षित, ममता शर्मा, श्रद्धा चौबे, रश्मि जोशी, रचना भार्गव, सुमन शर्मा, नीतू उपाध्याय, पूजा शुक्ला एवं जानवी दीक्षित को संगठन में पदभार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजन के अंत में गौ सेवा एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं समाज के लोगों की सहभागिता रही।

Read Also :- भारत की विकास यात्रा को कोई नहीं रोक सकता: राज्यमंत्री कृष्णा गौर —बजट 2026–27 पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this