10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालराजधानी में 'पब्लिक ट्रांसपोर्ट' असुरक्षित तीन लाख का माल साफ

राजधानी में ‘पब्लिक ट्रांसपोर्ट’ असुरक्षित तीन लाख का माल साफ

Published on

भोपाल

राजधानी की पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं बदमाशों के कारण असुरक्षित होती जा रही हैं। शहर के चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सफर के दौरान चोरी की बड़ी वारदातें सामने आई हैं, जिनमें बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया है। पुलिस के अनुसार चोरी गई कुल संपत्ति की कीमत करीब तीन लाख रुपये है।

ई-रिक्शा में सह-यात्री महिलाओं ने उड़ाया जेवर पहली घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। भेल  में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत मिनी राजू (53 वर्ष) अपनी सहेली के साथ रोशनपुरा से सोने की नई चेन खरीदकर ई-रिक्शा से लौट रही थीं। उन्होंने अपनी पुरानी चेन बैग में रख ली थी। जिंसी चौराहे से उसी ई-रिक्शा में दो महिलाएं सवार हुईं और सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर उतर गईं। घर पहुँचने पर मिनी राजू को पता चला कि उनके बैग से सोने के जेवरात और 3750 रुपये नकद गायब हैं। शादी से लौट रही महिला का मंगलसूत्र गायब दूसरी वारदात पिपलानी थाना क्षेत्र की है।

रायसेन में रिश्तेदार की शादी से लौट रही लक्ष्मी कहार (26 वर्ष) जब आनंद नगर बस स्टैंड पर उतरीं, तो उन्हें अपना मंगलसूत्र गायब मिला। लक्ष्मी सिलाई का काम करती हैं और उनके पति सब्जी का ठेला लगाते हैं। लो-फ्लोर बस में भी सक्रिय हैं जेबकतरे हनुमानगंज और कजलीखेड़ा थाना क्षेत्रों में भी चोरी की शिकायतें दर्ज हुई हैं हनुमानगंज: सीहोर के कुबेरेश्वर धाम से कथा सुनकर लौट रही अंजलि (46 वर्ष) का मंगलसूत्र तब चोरी हुआ जब वे नादरा बस स्टैंड से स्टेशन जाने के लिए लो-फ्लोर बस में सवार हुईं। कजलीखेड़ा: यहाँ विकास सिंह नामक युवक का सफर के दौरान जेब से पर्स चोरी हो गया, जिसमें साढ़े तीन हजार रुपये, एटीएम और पैन कार्ड रखे थे।

Read Also :- अयोध्या नगर में तलवार से महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाला निलंबित नायब तहसीलदार और ड्राइवर गिरफ्तार

Latest articles

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...