24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालराष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक ने फांसी लगाकर दी जान

राष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक ने फांसी लगाकर दी जान

Published on

भोपाल

राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक राष्ट्रीय स्तर के हारमोनियम वादक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। आरोपी कलाकार विवेक तिवारी (24) ने मंगलवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार तड़के अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला? टीआई उमेश चौहान के अनुसार, मृतक विवेक तिवारी के खिलाफ नवंबर 2025 में अपनी नाबालिग मंगेतर के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में वह करीब 6 महीने जेल में रहा और लगभग 20 दिन पहले ही जमानत पर रिहा होकर घर आया था।

परिजनों के अनुसार, जेल से आने के बाद से ही वह गहरे मानसिक तनाव में था। पिता की प्रतिष्ठा का था मलाल पुलिस के मुताबिक, विवेक के पिता गांव के मंदिर में पुजारी हैं। विवेक को इस बात का गहरा मलाल था कि उसके ऊपर लगे आरोपों के कारण समाज में उसके पिता की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। विवेक खुद संगीत के क्षेत्र में माहिर था और उसे हारमोनियम वादन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका था। विवादों से घिरा रहा प्रकरण इस मामले में केवल रेप का ही आरोप नहीं था, बल्कि शिकायत के दौरान दोनों पक्षों में भारी विवाद भी हुआ था। जब पीड़िता के माता-पिता शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे थे, तब विवेक की माँ और बहन ने उनके साथ मारपीट की थी। इसके बाद पुलिस ने विवेक पर रेप-पॉक्सो और उसकी माँ-बहन पर मारपीट व धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

Read Also :- भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...