10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपाललाड़ली बहना योजना में लाभार्थी हुये कम, नए पंजीयन पर सरकार ने...

लाड़ली बहना योजना में लाभार्थी हुये कम, नए पंजीयन पर सरकार ने साधी चुप्पी

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। सितंबर 2023 में प्रदेश में जहां 131.07 लाख लाड़ली बहनें थीं, वहीं जनवरी 2026 तक यह संख्या घटकर 124.78 लाख रह गई। यानी 27 महीनों में 6.28 लाख महिलाओं के नाम सूची से कम हो गए। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विधानसभा में कांग्रेस विधायकों के सवालों के लिखित जवाब में दी। योजना की शुरुआत में कुल पंजीयन 1 करोड़ 31 लाख 6 हजार 525 था, जो अब घटकर 1 करोड़ 25 लाख 29 हजार 51 रह गया है। सरकार के अनुसार, 60 वर्ष से अधिक आयु पूरी करने के कारण कई महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। जिलों के आंकड़ों पर उठे सवाल कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने देवास और शाजापुर जिलों में जून से अगस्त 2024 के बीच लाभार्थियों की संख्या बढ़ने का मुद्दा उठाया। उनका सवाल था कि जब 10 अगस्त 2023 के बाद कोई नया पंजीयन नहीं हुआ, तो संख्या में वृद्धि कैसे दर्ज हुई? मंत्री ने अपने लिखित जवाब में नए पंजीयन से साफ इनकार किया।

नए पंजीयन और राशि वृद्धि का प्रस्ताव नहीं मंत्री भूरिया ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में नए पंजीयन शुरू करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। योजना की राशि बढ़ाने संबंधी भी कोई प्रस्ताव दर्ज नहीं है।
ढाई साल में 21 से 23 वर्ष आयु वर्ग की 1.88 लाख लाड़ली बहनों की संख्या घटकर शून्य हो गई है।
सदन में हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि 25 लाख बेटियां 21 वर्ष की आयु पार कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जवाब में कहा कि योजना की राशि ढाई साल में बढ़कर 1500 रुपये हो चुकी है और 2028 तक इसे 3 हजार रुपये करने का लक्ष्य है।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल किया कि जो महिलाएं 21 वर्ष की होकर पात्र हो रही हैं, उनके नए पंजीयन कब से होंगे। मुख्यमंत्री ने जवाब में कहा, “चिंता मत करो, सब होगा।” सरकार से स्पष्ट समयसीमा नहीं मिलने पर कांग्रेस के सभी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

Read Also :- राजधानी में ‘पब्लिक ट्रांसपोर्ट’ असुरक्षित तीन लाख का माल साफ

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...