15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालहादसे के बाद एचएमएस सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा के लिए नए निर्देश...

हादसे के बाद एचएमएस सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा के लिए नए निर्देश जारी

Published on

भोपाल

भेल कारखाने में हाल ही में दो ठेका कर्मचारियों के हादसे का शिकार होने के बाद श्रमिक संगठन एचएमएस (केटीयू +यूएमएस) ने प्रबंधन के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है। यूनियन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना रोकने के लिए सभी कर्मचारियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। यूनियन प्रतिनिधियों के अनुसार बैठक में यह तय हुआ कि सभी स्थायी एवं ठेका श्रमिकों के लिए फिटिंग वाले हैंड ग्लव्स पहनना अनिवार्य रहेगा।

स्टोर्स में सभी आकार के ग्लव्स उपलब्ध करा दिए गए हैं और कर्मचारी अपने क्षेत्रीय इंचार्ज या अधिकारी से संपर्क कर सही फिटिंग वाले ग्लव्स प्राप्त कर सकते हैं। गलत या ढीले ग्लव्स के उपयोग पर रोक लगाई गई है। इसके अतिरिक्त जिन कर्मचारियों के हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें तुरंत नए हेलमेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सेफ्टी शूज पहनना भी अनिवार्य किया गया है, ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की चोट से बचाव हो सके। मशीनों पर कार्य करते समय ढीले कपड़े पहनने पर भी रोक लगाई गई है।

यूनियन ने कर्मचारियों से अपील की है कि यदि आसपास कोई श्रमिक ढीले कपड़ों में कार्य करता दिखाई दे तो उसे तुरंत जागरूक करें। साथ ही कार्य के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है, जिससे ध्यान भटकने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि “पहले हमारी सुरक्षा, फिर मशीन की सुरक्षा और उसके बाद कारखाने की सुरक्षा” के सिद्धांत पर सभी को कार्य करना चाहिए। एचएमएस (केटीयू +यूएमएस) ने सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन कर सुरक्षित कार्य करें और सुरक्षित घर लौटें।

Read Also :- जयपुर से ‘भारत विस्तार’ का शुभारंभ, कृषि में डिजिटल क्रांति की शुरुआत —एआई आधारित प्लेटफॉर्म से किसानों को उनकी भाषा में मिलेगी त्वरित जानकारी

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...