6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपाल108 फीट ऊंचाई.. 2100 करोड़ की लागत, ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य...

108 फीट ऊंचाई.. 2100 करोड़ की लागत, ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की अनोखी मूर्ति देखिए

Published on

खंडवा

मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में ‘एकात्म धाम’ बनकर तैयार हो चुका है। यहां आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान यहां पूजा के लिए पहुंचे थे। 18 सितंबर को उद्घाटन कार्यक्रम है, जिसके बाद लोग एकात्म धाम के दर्शन कर सकेंगे। इस पूरे काम में करीब 2100 करोड़ रुपये की लागत आई है। आदि शंकराचार्य की ज्ञान स्थली ओंकारेश्वर की धरा पर होने वाले शंकरावतरणं नामक भव्य कार्यक्रम में प्रतिमा अनावरण के साथ ही अद्वैत लोक शिलान्यास का पूजन होगा। आइये जानते हैं एकात्म धाम से जुड़ी खास बातें।

क्यों विकसित किया जा रहा एकात्म धाम
सनातन धर्म के पुनरुद्धारक, सांस्कृतिक एकता के देवदूत और अद्वैत वेदांत दर्शन के प्रखर प्रवक्ता ‘आचार्य शंकर’ के लिए ये ‘एकात्म धाम’ विकसित किया जा रहा। यहां आदि गुरु शंकराचार्य के जीवन और दर्शन के बारे में लोगों को जानकारी मिल सकेगी। इस भव्य और दिव्य ‘एकात्म धाम’ के अंतर्गत आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची ‘एकात्मता की प्रतिमा’ स्थापित की गई है। इसके साथ ही ‘अद्वैत लोक’ नाम से एक संग्रहालय और आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान भी बनाया गया है।

बाल स्वरुप में दिखेंगे आदि शंकराचार्य
18 सितंबर को ‘एकात्मता’ की प्रतिमा का अनावरण है। यह 108 फीट ऊंची बहुधातु की प्रतिमा है जिसमें आदि शंकराचार्य अपने बाल स्वरूप में हैं। ओंकारेश्वर आचार्य शंकर की ज्ञान और गुरु भूमि है। यही उनको अपने गुरु गोविंद भगवत्पाद मिले। यहीं 4 साल रहकर उन्होंने विद्या अध्ययन किया। 12 वर्ष की आयु में ओंकारेश्वर से ही अखंड भारत में वेदांत के लोकव्यापीकरण के लिए उन्होंने प्रस्थान किया। यही वजह है कि ओंकारेश्वर में स्थित मांधाता पर्वत पर 12 साल के आचार्य शंकर की प्रतिमा को स्थापित किया गया है।

आचार्य शंकराचार्य की ज्ञान की भूमि है ओंकारेश्वर
आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण एलएंडटी कंपनी ने किया है। यह मूर्ति सोलापुर महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मूर्तिकार भगवान राम पुर की ओर से उकेरी गई है। मूर्ति के लिए बाल शंकर का चित्र मुंबई के विख्यात चित्रकार वासुदेव कामत ने साल 2018 में बनाया था। मूर्ति निर्माण के लिए 2017-18 में संपूर्ण मध्य प्रदेश में एकात्म यात्रा निकाली गई थी। जिसके माध्यम से 27,000 ग्राम पंचायतों से मूर्ति निर्माण को लेकर धातु संग्रहण और जागरण का अभियान चलाया गया था।

एकात्म धाम में ये हैं खूबियां
एकात्म धाम में बने शंकर संग्रहालय में आचार्य शंकर के जीवन दर्शन और सनातन धर्म की हर जानकारी दी जाएगी। यहां लेजर लाइट, वॉटर साउंड शो, आचार्य शंकर के जीवन पर फिल्म, सृष्टि नाम का अद्वैत व्याख्या केंद्र, एक अद्वैत नर्मदा विहार भी आकर्षण का केंद्र होंगे। आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय अद्वैत वेदान्त संस्थान के तहत दर्शन, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और कला पर केंद्रित चार शोध केंद्रों बनाए गए हैं। इसके अलावा ग्रंथालय, विस्तार केंद्र और एक पारंपरिक गुरुकुल भी होगा।

आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण में पहुंचे सीएम शिवराज
हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ खंडवा के ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के विशेष धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की। उन्होंने देशभर से जुटे संतों के साथ पूजा प्रार्थना की थी। एकात्म धाम के ऐतिहासिक पहले फेज में 18 सितंबर को ‘एकात्मता की प्रतिमा’ का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...