3.3 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeभोपालपिंजरे में बंद 27 तोतों की कोर्ट में पेशी, जज ने सुनाया...

पिंजरे में बंद 27 तोतों की कोर्ट में पेशी, जज ने सुनाया ऐसा फैसला की जमकर हो रही तारीफ

Published on

खंडवा

खंडवा जिले में सोमवार को न्यायालय की दहलीज पर तोतों की पेशी हुई। यह बात सुनकर आपको अजीब जरूर लगेगा, लेकिन यह सत्य है। पिंजरे में बंद तोतों के झुंड को वन विभाग की टीम ने कोर्ट के सामने पेश किया। इसके पीछे की वजह क्या है, हम आपको बताते हैं।

दरअसल एक दिन यानी रविवार को वन विभाग की टीम ने खंडवा के जंगल से दो बहेलियों को पकड़ा था, जिनके पास से बड़ी संख्या में तोते बरामद हुए थे। ये तोते रेड पिक पैरट प्रजाति के हैं। जिनकी बाजार में काफी डिमांड रहती है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें खंडवा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने तोतों को खुले आसमान में उड़ाने का फैसला सुनाया।

तोतों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सूचना के अनुसार खंडवा न्यायालय में जज के सामने पेशी से पहले वन विभाग की टीम ने इन सारे तोतों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया था। कोर्ट में जज ने तोतों की रिपोर्ट देखी और इन्हें खुले आसमान में मुक्त करने के तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किया। दोनों आरोपी भीमा और सोनू को कोर्ट ने जेल भेज दिया। साथ ही वन विभाग को आदेश दिया कि ऐसे वन्य प्राणियों के मामले में तत्काल बड़ा एक्शन ले।

तोतों को देखने की उमड़ पड़ी भीड़
जब इन तोतों को कोर्ट ले जाया गया तो इन्हें देखने के लिए कोर्ट परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई इन तोतों के साथ सेल्फी ले रहा था। इनमें से कोई तोतों को नाश्ते की दुकान से मिर्च और भजिया लेकर खिला रहा था। कुछ लोग तो तोतों के साथ सिटी बजाकर उसे अपनी ओर आकर्षित करने में लगे थे।

खंडवा में पेश हुई मिसाल
वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे पर देशभर में वन्य प्राणियों पर चर्चा होती है। खंडवा में इस दिन डीएफओ राकेश डामोर की सक्रियता के कारण बेजुबान परिंदों को न्याय मिला। इनको बेचने का कारोबार लंबे समय से चल रहा था, लेकिन आरोपी इतने शातिर थे कि हाथ नहीं लग रहे थे। वहीं दूसरी ओर इस मामले ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this