12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालइस शख्स की वजह से बच गया बड़ा हादसा, ट्रेन में आग...

इस शख्स की वजह से बच गया बड़ा हादसा, ट्रेन में आग देखकर तुरंत दी थी सूचना

Published on

भोपाल

राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आज सुबह दुर्घटना का शिकार होने से बच गई। दरअसल, ट्रेन अपने तय समय सुबह 05.40 पर रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के लिए चली थी। इसी बीच कल्हार स्टेशन से गुजरने के दौरान स्टेशन मैनेजर को गाड़ी के C-14 कोच के बैट्री बॉक्स में धुआं निकलता दिखा। मैनेजर ने तुरंत इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों एवं कंट्रोल रूम को दी गई।

खबर मिलने पर अधिकारियों और प्रशासन ने तत्परता दिखाई और ट्रेन को कुरवाई केथोरा स्टेशन पर रोका गया। विशेषज्ञों ने ट्रेन की जांच की, इस दौरान बैट्री बॉक्स में खामी पाई गई। हालांकि इससे यात्रियों को किसी तरह के नुकसान की संभावना नहीं थी। बैट्री बॉक्स पैसेंजर एरिया से दूर अंडरगियर में सेट रहता है। जैसे ही बैट्री बॉक्स में धुआं उठा, विद्युत सुरक्षा प्रणालियों ने बैटरियों को अलग कर दिया। इस दौरान आग पर काबू पा लिया गया था। खराब बैटरियों को हटाकर ट्रेन को भी रवाना कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन में सभी यात्री सुरक्षित हैं। ट्रेन सुपरिंटेंडेंट द्वारा सभी पैसेंजर्स को बेहद सौम्य स्वभाव के साथ अटेंड किया गया। गाड़ी लेट होने की वजह से पैसेंजर्स के खाने पीने के लिए भी व्यवस्था की गई थी।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...