27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभोपालखरगोन में चलती मारुति वैन बनी आग का गोला, व्यापारी ने कूदकर...

खरगोन में चलती मारुति वैन बनी आग का गोला, व्यापारी ने कूदकर बचाई जान, 20 मिनट में जलकर खाक हुई पूरी गाड़ी

Published on

खरगोन,

मध्य प्रदेश के खरगोन में एक चलती मारुति वैन में अचानक आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते वैन जलकर पूरी तरह खाक हो गई. इस घटना में वैन पर सवार व्यापारी ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई. इस दौरान गैस किट में ब्लास्ट होने की आशंका को देख लोग नजदीक नहीं गए.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा खरगोन के सनावद रोड पर हुआ. बताया जा रहा है कि वैन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और कुछ ही मिनटों में वैन आग के गोले में तब्दील हो गई. दरअसल, मसाला व्यापारी अजय गुप्ता वैन में मसाला भरकर जैतापुर से दसनावल की ओर जा रहे थे. दोपहर में जब वह बीमा कार्यालय के पास पहुंचे, तभी अचानक वैन से धुआं उठने लगा. कुछ ही पलों में वैन से आग की लपटें निकलने लगीं. अजय गुप्ता ने बिना देर किए वाहन से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाने में सफल रहे.

इस दौरान आग इतनी भयानक हो गई कि सड़क किनारे खड़े लोग भी घबरा गए. बताया जा रहा है कि वैन में गैस किट लगी थी, जिससे उसमें विस्फोट का खतरा बना हुआ था. यही वजह थी कि लोग वैन से दूर खड़े होकर घटना का वीडियो बनाते रहे.

आग लगने के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया. मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए. आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि दूर से भी इसे देखा जा सकता था. मसाले से भरी इस वैन में आग लगने से व्यापारी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. इसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया. करीब 20 मिनट के भीतर वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...