17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP में IT डिपार्टमेंट का एक्शन, कांग्रेस के नेताओं को भेजे नोटिस,...

MP में IT डिपार्टमेंट का एक्शन, कांग्रेस के नेताओं को भेजे नोटिस, 13 और 21 फरवरी को दिल्ली बुलाया

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश से कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया, देवाशीष जरारिया को इनकम टैक्स के नोटिस भेजे गए हैं. देवाशीष जरारिया को 13 फरवरी तो विक्रांत भूरिया को 21 फरवरी को दिल्ली स्थित इनकम टैक्स दफ्तर बुलाया गया है. नोटिस मिलने के बाद देवाशीष जरारिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हम विपक्ष के कार्यकर्ताओं पर ईडी, आईटी, सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने कहा कि मैं इनसे डरने और झुकने वाला नही हूं. इनकी प्रताड़ना के खिलाफ आईटी अधिकारियों के खिलाफ वापस लौटकर FIR दर्ज करवाऊंगा.विधायक विक्रांत भूरिया ने सोशल मिडिया पर इनकम टैक्स विभाग से मिला नोटिस शेयर किया है.

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेताओं को अलग-अलग तारीख पर दिल्ली बुलाया गया है. कांग्रेस नेता देवाशीष जरारिया को 13 फरवरी को दिल्ली स्थित इनकम टैक्स ऑफिस में पेश होने के लिए कहा गया है, जबकि विक्रांत भूरिया को 21 फरवरी को दिल्ली बुलाया गया है. बता दें कि विक्रांत भूरिया यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ ही झाबुआ से विधायक हैं. वहीं देवाशीष जरारिया ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था. देवाशीष जरारिया ने केंद्र पर परेशान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...