10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालमहाकाल की सवारी पर थूकने वाले लड़कों पर कार्रवाई, तीनों के घर...

महाकाल की सवारी पर थूकने वाले लड़कों पर कार्रवाई, तीनों के घर पर चला बुलडोजर

Published on

उज्जैन

महाकाल की नगरी उज्जैन में कुछ लोगों का थूकते हुए वीडियो वायरल हुआ था। ये सभी लोग महाकाल की सवारी के ऊपर छत से थूक रहे थे। इस दौरान बैंड वालों ने इनका वीडियो बना लिया था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था। विरोध के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर, उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सुबह 10 बजे नगर निगम और पुलिस की टीम टंकी चौक इलाके में पहुंची। नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए ढोल के साथ पहुंची। पुलिस बल के साथ टीम वहां ढोल बजाते पहुंची थी। साथ ही पुलिस रिक्शा से आरोपियों के नाम की घोषणा कर रही थी। साथ ही देश भक्ति गीत वहां बजाए जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि शहर में सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों के घर अतिक्रमित हिस्सा तोड़ा जा रहा है।

इस मामले में एक आरोपी अदनान मंसूरी बालिग है। वहीं, दो अन्य नाबालिग हैं। पुलिस ने घर तोड़ने से पहले उनके मकान को खाली करवाया है। आरोप है कि इनलोगों ने छत से महाकाल की सवारी पर थूक फेंका था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की थी। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिग को सेंट्रल जेल भैरवगढ़ भेजा गया है। वहीं, दो को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

गौरतलब है कि हर सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाती है। इस सोमवार को भी सवारी निकली थी। सवारी जब टंकी चौक से गुजर रही थी, तभी छत के ऊपर से कुछ लड़के थूक रहे थे। महाकाल की सवारी के साथ चल रहे लोगों ने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...