15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeभोपालराजगढ़ पहुंचकर शिवराज ने लिए दिग्विजय सिंह के मजे, कहा- ना ढोल...

राजगढ़ पहुंचकर शिवराज ने लिए दिग्विजय सिंह के मजे, कहा- ना ढोल में ना मदरिया में

Published on

राजगढ़

जो आदमी नाटक नौटंकी कर रहा हैं, 384 फॉर्म भरवाऊंगा, चुनाव को नॉन-सीरियस बना रहे हैं, सब कुछ रहते हुए कुछ नहीं किया, वो सांसद बनकर कुछ करेंगे क्या, और फिर कांग्रेस का सांसद, कांग्रेस बची कहां भैया। यह बयान शिवराज सिंह चौहान का है। राजगढ़ पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के खूब मजे लिए।

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान राजगढ़ के बीजेपी प्रत्याशी की नामांकन रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दिग्विजय सिंह को निशाना बनाते हुए कहा कि ‘ना ढोल में ना मदरिया में…’ कांग्रेस खत्म हो रही है। गलत फैसलों के कारण खत्म हो रही है। ऐसे नेताओं के कारण खत्म हो रही है, औंधे सीधे फैसले। शिवराज ने कहा कि जो आदमी नाटक नौटंकी कर रहा है। 384 फॉर्म भरवाने की बात कर रहा है। वो चुनाव को नॉन सीरियस बना रहे हैं। कांग्रेस का सांसद क्या करेगा, जब कांग्रेस ही नहीं बची तो।

शिवराज ने दिग्विजय सिंह पर लगाया आरोप
शिवराज ने बिना नाम लिए कहा कि राजगढ़ को भी बदनाम कर दिया रे। आपकी उपलब्धियां क्या है, जनता को लड़ाने के अलावा आपने क्या किया है? इसका पट्टा उसको दे दो, उसका पट्टा उसको दे दो, लट्ठम लट्ठा होने दो याद है की भूल गए। शिवराज ने आगे कहा कि गांव के गांव अपराधी बना दिए थे। सामूहिक जुर्माना, जेल वाह रे नेता क्या उपलब्धि है तुम्हारी? क्या दिया है मेरे बहन और भाइयों को और मैं भी मुख्यमंत्री रहा हूं मुझे गर्व है, कहते हुए की राजगढ़ के एक-एक खेत में पानी देने की योजना बनाई तो हमने बनाई।

 

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

दादाजी धाम मंदिर में देवर्षि नारद मुनि जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल में शनिवार...

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा: होटल-रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार पर दोहरी मार

भोपाल। पिछले करीब डेढ़ महीने से गैस की किल्लत से जूझ रहे होटल, रेस्टोरेंट...