25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालकूलर के सामने सोने को लेकर भाई से हुआ विवाद, 14 वर्षीय...

कूलर के सामने सोने को लेकर भाई से हुआ विवाद, 14 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी

Published on

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र अंतर्गत चूनाभट्टी इलाके में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहाँ कूलर के सामने सोने जैसी मामूली बात पर हुए विवाद के बाद कक्षा नौवीं की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय आशी चौधरी अपने 18 वर्षीय भाई के साथ घर पर थी, जबकि उसकी माँ बुटीक पर काम करने गई हुई थीं।

रविवार शाम करीब 4 बजे दोनों भाई-बहन के बीच कूलर के पास सोने की होड़ को लेकर हल्की कहासुनी हो गई। विवाद के कुछ देर बाद भाई बाल कटवाने के लिए घर से बाहर चला गया था। करीब दो घंटे बाद जब वह वापस लौटा, तो उसने अपनी बहन को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका पाया। आनन-फानन में आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

एएसआई चंद्रभान सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह कूलर के सामने सोने की बात ही सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पिता के निधन के बाद माँ और भाई के साथ रह रही आशी की इस आत्मघाती कदम से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Latest articles

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

More like this