13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपाल'दिग्‍गी राजा जब तक कांग्रेस में रहेंगे बंटाधार करते रहेंगे'... BJP विधायक...

‘दिग्‍गी राजा जब तक कांग्रेस में रहेंगे बंटाधार करते रहेंगे’… BJP विधायक राम दंगोरे का विवादित बयान

Published on

खंडवा

चुनाव से पहले नेताओं के विवादित बयान और कटाक्ष शुरू हो गए हैं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा सिंधिया पर दिए बयान के बाद अब बीजेपी भी आक्रामक हो गई है। खंडवा जिले के पंधाना से बीजेपी विधायक राम दांगोरे ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा जो आतंकवादियों को जी कहकर बुलाते हैं, वो मिस्टर बंटाधार है। राम दांगोरे यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि दिग्विजय कांग्रेस के मिस्टर बंटाधार है। वह जहां जहां जाते हैं वहां कांग्रेस को हार मिलती।

दिग्‍गी राजा मिस्‍टर बंटाधार- राम दांगोरे
विधायक राम दांगोरे ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे नेता कांग्रेस में रहेंगे तो कांग्रेस का बंटाधार होता रहेगा। आतंकवादियों को जी कहकर बुलाते हैं इससे बड़ी बात और क्या होगी। जब किसी पार्टी का एक कार्यकर्ता टूट जाता है बड़ी बात होती है। लेकिन इनके तो विधायक ही छोड़ कर चले गए क्योंकि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ विधायकों को समय तक नहीं देते थे। इसलिए सरकार 15 महीने की चलाई।

दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर कसा था तंज
बता दें कि हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा था कि “हे प्रभु महाकाल, कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश-विरोधी और मध्य प्रदेश के बंटाधार, भारत में पैदा न हों।” हालांकि दिग्गी राजा ने भी सिंधिया पर पलटवार करते हुए कहा था कि “हे प्रभु, हे महाकाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसा कांग्रेस में कोई दूसरा पैदा न हो।” जिसके बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...