12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeभोपालपिंजरे से बाहर आते ही बाघिन ने दिखाया एंग्री लुक, माधव नेशनल...

पिंजरे से बाहर आते ही बाघिन ने दिखाया एंग्री लुक, माधव नेशनल पार्क में CM और ‘महाराज’ ने शिवपुरी को दी टाइग्रेस की सौगात

Published on

शिवपुरी

माधव नेशनल पार्क को मध्य प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया है। सोमवार के दिन पन्ना से लाई गई बाघिन को सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्क में छोड़ा। इस मादा बाघ को पार्क में छोड़े जाने के बाद अब पार्क में बाघों की संख्या 6 हो गई है। आने वाले समय में एक और टाइगर को छोड़ा जाएगा।

2 साल पहले भी तीन टाइगर लाए गए थे
शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में 2 साल पहले भी तीन टाइगर लाए गए थे। जिसमें दो मादा टाइगर और एक नर टाइगर लाया गया था। एक मादा टाइगर ने यहां पर दो शावकों को जन्म दिया है। इस तरह से अब यहां पर बाघों की संख्या 6 हो गई है। मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान पार्क की सुरक्षा के लिए बनाई गई 13 किलोमीटर की लंबी दीवार का भी उद्घाटन किया।

चंबल के क्षेत्र में भी अब टाइगर का कुनबा बढ़ेगा
पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय की शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क को नया टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि चंबल के क्षेत्र में भी अब टाइगर का कुनबा बढ़ेगा। ये रिजर्व ना सिर्फ बाघों का आशियाना बनेगा, बल्कि पूरा चंबल गौरांवित होगा। यहां पर देशी-विदेशी पर्यटक आएंगे जिससे विकास की नई संभावना और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

ज्योतिरादित्य ने पीएम और सीएम को दिया श्रेय
इस मौके पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव के विशेष प्रयासों से माधव नेशनल पार्क को 9 वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है। यहां पर टाइगर लाए जाने के बाद अब उनके कुनबे में वृद्धि होगी। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि इससे पहले श्योपुर के कूनो में भी चीते लाए गए। अब कूनो नेशनल पार्क से लगे माधव नेशनल पार्क में टाईगर लाने के बाद इस इलाके में पर्यटन बढ़ेगा। टाइगर और चीते दोनों लोगों को देखने के लिए मिलेंगे।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रगति नगर में आवासीय परिसर में अवैध निर्माण और फैक्ट्री संचालन पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के प्रगति नगर इलाके में नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन (भवन अनुज्ञा)...