— इलाके में की गई बिजली बंद,
— भीड को रोकने पुलिन को करना पडी मशक्कत, रोका गया यातायात
राजधानी के पुल पातरा स्थित आरा मशीनों में रविवार को शाम करीब सात बजे लगी आग से हडकंप मच गया। आरा मशीनों के पीछे वाले हिस्से में रखी लकडी की बल्लियों में लगी आग से देखते ही देखते आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि 30 फीट तक उंची आग की लपटें आसमान में उठने लगीं। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकलों को आग पर काबू करने में काफी मशक्कत करना पडी। देर रात तक आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन दमकलों की आवाजाही जारी रही।
बरखेडी अडरब्रिज के पास आरा मशीनों की दुकानों के पीछे आग की लपटें उठती हुई लोगों ने देखीं। इसकी सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी गई। जब तक दमकलें पहुंचती तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और कई टन लकडी जलकर पूरी तरह से खाक हो चकी थी। आग लगने के कारणो का खुलासा नहीं हो सका। शार्ट—सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है।
आग पर काबू पाने के लिए पुल बोगदा, संत हिरदाराम नगर, फतेहगढ़, गांधीनगर, यातायात पार्क, माता मंदिर और यूनानी शफाखाना फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर भेजी गईं। देर रात तक दो दर्जन से ज्यादा दमकलें पहुंच चुकी थीं। दमकल कर्मियों ने लगातार करीब पांच घंटे तक पानी का छिड़काव किया।
भगदड जैसे बने हालात, पुलिस रही मुस्तैद, रोड पर लगा जाम
आग की खबर फैलते ही लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए और मौके पर भगदड़ का माहौल बन गया। तब जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका । आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
30 फीट तक ऊंची उठी लपटें
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगते ही पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। आग 20 से 30 ऊंची लपटें देखकर लोग खबरा गए। फायर वाहनों के गूंज और धुएं से भारत टाकीज रोड का पूरा इलाका जाम हो गया। पुलिस ने वाहनों की आवाजाही रोक दी थी।
रेल ट्रेक की सुरक्षा के लिए आरपीएफ, जीआरपी रही तैनात
रेल लाइन की सुरक्षा और ट्रेनों की आवाजाही को देखते हुए मौके पर आरपीएफ, जीआरपी मौजूद रही। जीआरपी के एक जवान ने बताया कि एक ट्रेक से ट्रेन की आवाजाही कुछ समय के लिए रोकी गई थी, अन्य ट्रनों की
जाम में फंसे वाहन
भारत टॉकीज से हमीदिया रोड, यादगार—ए—शाहजहांनी पार्क के सामने, बरखेडी की अंदरुनी रोड और पुल पातरा के अंदरुनी रोड पर जाम के हालात रहे। पुलिस और स्वयं सेवा संस्थाओं और युवाओं की मदद से यातायात को नियंत्रित किया गया।
इनका कहना है
टिंबर मार्केट में लगी आग की चपेट में दो आरा मशीनें पूरी तरह आईं हैं और अन्य दुकानों तक भी आग पहुंची, आग का फैलाव रोकने के लिए लगातार पानी का छिडकाव किया गया। 25 से ज्यादा दमकलें आग पर काबू पाने में लगीं।
सौरभ पटेल, फायर आफिसर, नगर निगम
