21.8 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालरक्षाबंधन पर नींव द फाउंडेशन स्कूल के बच्चों ने बांधा सफाई मित्रों...

रक्षाबंधन पर नींव द फाउंडेशन स्कूल के बच्चों ने बांधा सफाई मित्रों को सम्मान का रक्षा-सूत्र

Published on

बड़वाह

रक्षाबंधन पर नींव द फाउंडेशन स्कूल के बच्चों ने बांधा सफाई मित्रों को सम्मान का रक्षा-सूत्र,रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बड़वाह नगर पालिका द्वारा रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नींव द फाउंडेशन स्कूल  के बच्चों ने नगर के सफाई मित्रों एवं नगर पालिका अधिकारियों को रक्षा-सूत्र (राखी) बांधकर उनका सम्मान किया।

यह आयोजन सफाई कर्मियों के प्रति आभार, सुरक्षा और सामाजिक समर्पण की भावना को समर्पित रहा। कार्यक्रम में बच्चों ने नगर पालिका के सफाई मित्रों सहित अधिकारियों को राखी बांधकर उनका आभार व्यक्त किया। सफाई कर्मचारियों ने भी बच्चों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए।

यह भी पढ़िए: सांसद आलोक शर्मा ने विमानन मंत्री से मांगी सिंगापुर-दुबई फ्लाइट

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता ने कहा कि “हमारे सफाई मित्र शहर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनका मान-सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है।” मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किंशुक ने बच्चों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि “रक्षाबंधन जैसे पर्व को इस तरह सामाजिक संदेश से जोड़ना एक प्रेरणादायी कदम है।” यह कार्यक्रम न सिर्फ एक पर्व का उत्सव था, बल्कि समाज के असली नायकों – हमारे सफाई मित्रों – के प्रति आदर, सहयोग और संवेदना की मिसाल भी बना।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...