12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपाल'बालासाहेब ठाकरे ने किया था इमरजेंसी का समर्थन' कमलनाथ ने खोला बंद...

‘बालासाहेब ठाकरे ने किया था इमरजेंसी का समर्थन’ कमलनाथ ने खोला बंद कमरे में हुई ‘सीक्रेट’ मीटिंग का राज

Published on

छिंदवाड़ा

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने गढ़ छिंदवाड़ा के पांढुर्ना में शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। आपको बता दें कि कमलनाथ पांढुर्णा के जिला बनने की घोषणा के बाद पहली बार यहां पहुंचे थे।उन्होंने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के साथ पहली बार मंच साझा करते हुए बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी अब नया मुद्दा ला रही है- सनातन धर्म’

कमलनाथ ने खोला इमरजेंसी का राज
कमलनाथ ने पांढुर्णा के इस कार्यक्रम में इमरजेंसी के एक बड़े इतिहास का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि ‘इमरजेंसी के समय संजय गांधी ने मुझे मुंबई जाकर बाला साहब से बात करने के लिए कहा था। मैनें पूछा क्या बात करना है ? उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे को इमरजेंसी को सपोर्ट करने के लिए कनविंस करिए। तब मैं मुंबई गया। आदित्य उस समय पैदा नहीं हुए थे। उस समय मैं बालासाहेब ठाकरे को नहीं जानता था। जब मैं उनके पास गया तो ढ़ाई घंटे तक मेरी उनसे बातचीत हुई। वे बातचीत के बड़े शौकिन थे। मैनें कहा कि आप जानते हैं कि देश में इमरजेंसी लगी है। इतनी पार्टीयां इसका विरोध कर रही हैं। उन्होंने बीच में ही मुझे टोकते हुए कहा कि शिवसेना आपको सपोर्ट कर रही है।’

कमलनाथ ने कहा कि ‘बीजेपी को और उसकी राजनीति को पहचानने का समय आ गया है। ये लोगों का ध्यान मोड़ने के लिए सनातन धर्म का नया मुद्दा ला रहे हैं। रोज सनातन धर्म की बात करेंगे। भारत सनातन का देश है। इनकी राजनीति बांटने की है।’

पांढुर्णा पहुंचे शिवसेना नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘कमलनाथ से मैं यही पूछने आया हूं कि शपथग्रहण समारोह का समय और तारीख क्या है? मुझे आपको सीएम की कुर्सी पर देखना है। मध्य प्रदेश की जनता के लिए मुझे आपको कुर्सी पर देखना है।’ उन्होंने मंच से सभा को संबोधित करते हुए हुए जनता से 2014 से पहले और अब के गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम पूछे। इंडिया गठबंधन का भी जिक्र किया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...