5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeभोपाललात-घूसों से पीटा, जमीन पर पटक- पटक कर मारा, एमपी में नायब...

लात-घूसों से पीटा, जमीन पर पटक- पटक कर मारा, एमपी में नायब तहसीलदार पर हमला, जानें पूरा मामला

Published on

सीधी

जिले में एक नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला हुआ है। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे पटेहरा गांव में 7-8 लोगों ने नायब तहसीलदार जेपी पांडे को घेर लिया। उन पर लात-घूंसों से हमला किया गया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए हैं। हमलावरों ने उन्हें पटक-पटक कर मारा और उनकी चेन भी छीन ली। खून से लथपथ पांडे किसी तरह रामपुर नैकिन थाने पहुंचे, जहां से उन्हें अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, तहसील कार्यालय का चौकीदार सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर नोटिस देने गांव गया था। वहां कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो गया। चौकीदार ने तुरंत नायब तहसीलदार जेपी पांडे को इसकी सूचना दी। चौकीदार से खबर मिलने के बाद नायब तहसीलदार पांडे खुद मौके पर पहुंचे, लेकिन गांव वालों का गुस्सा उन पर ही फूट पड़ा। 7-8 लोगों ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर पर भी वार किया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। पांडे अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागे।

भाग कर थाने पहुंचे तहसीलदार
खून से लथपथ नायब तहसीलदार जेपी पांडे किसी तरह रामपुर नैकिन थाने पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने उन्हें तुरंत रामपुर अस्पताल भिजवाया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। पुलिस ने इस मामले में राजेंद्र, जेपी लुनिया, दिलीप और सनत लोनिया सहित 7-8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एसडीएम शैलेश द्विवेदी ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

इलाके में फैली सनसनी
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सरकारी कर्मचारी पर इस तरह के हमले से लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this