12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालचुनाव से पहले सीएम शिवराज ने आशा कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात,...

चुनाव से पहले सीएम शिवराज ने आशा कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, वेतनमान भी बढ़ाया

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक और बड़ी घोषणा की है। शनिवार को आशा, उषा कार्यकर्ताओं की महापंचायत सम्मेलन में सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि आशा और उषा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आशा और ऊषा कार्यकर्ताओं का मानदेय 2 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपए किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें रिटायरमेंट पर 1 लाख रुपए की मदद भी मिलेगी। सीएम शिवराज की इस घोषणा के बाद प्रदेश की आशा और ऊषा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बता दें कि राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव भी होने हैं।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा- कई आशा और उषा बहनें अभी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में सम्मिलित नहीं है। हर आशा और उषा बहन को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। सीएम ने कहा कि एक बात आई आकस्मिक अवकाश की। वैसे हमारा काम ऐसा है कब हमारी जरूरत पड़ जाए लेकिन फिर भी मानवीयता के नाते हम ऐसी व्यवस्था बनाएं, इन्हें आकस्मिक अवकाश भी हर हालत में सुनिश्चित हो जाए।

बीमा की भी मिलेगी सुविधा
इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आशा और ऊषा कार्यकर्ताओं को 5 लाख का रुपए का स्वास्थ बीमा भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से हमारी आशा और ऊषा बहनों को हेल्थ की चिंता दूर होगी। सीएम ने कहा- आशा के वेतन भुगतान और सत्यापन आशा डायरी के आधार पर सहयोगियों के सत्यापन के उपरांत तत्काल ब्लॉक के स्तर पर ही कर दिया जाए। इसकी कोई न कोई समय सीमा निश्चित की जाए। लेकिन मेरी बहन आपको एक तो मिलता है इंसेंटिव और दूसरा मानदेय में 2 हजार रूपए हमने प्रारंभ किया था। मै जानता हूं कि जिस स्तर का आपका काम है। अब लगभग पूरा समय जनता के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए गुजरता है। इसलिए 2 हजार रु का मानदेय काफी कम है। इसको बढ़ाकर मैं 6 हजार करने का निर्देश देता हूं।

सीएम ने कहा- जो रूटीन के काम हैं कई बार उनमें भी कोई कमी नहीं होने पर भी कई आशा बहनें सेवा से पृथक कर दी जाती हैं। मैं ये निर्देश दे रहा हूं कि बिना किसी गंभीर कारण के ये बहनें सेवा से पृथक नहीं की जाएंगी। आशा बहनें और पर्यवेक्षको की सेवानिवृत्ति 60 साल से बढ़ाकर 62 साल में की जाएंगी ताकि वह स्वस्थ रहकर और बेहतर काम कर सकें। सीएम ने कहा कि आशा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...