22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालदिनोंदिन बढ़ रहा है गोविंदपुरा विधायक और मंत्री कृष्णा गौर की लोकप्रियता...

दिनोंदिन बढ़ रहा है गोविंदपुरा विधायक और मंत्री कृष्णा गौर की लोकप्रियता का ग्राफ

Published on

भेल भोपाल।

भोपाल जिले में सर्वाधिक मतों से जीतने वाली पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में खासी लोकप्रिय हैं और उनकी लोकप्रियता का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। मंत्री कृष्णा गौर 2009 से 2014 तक भोपाल की महापौर भी रही हैं। महापौर के रूप में भी उनके द्वारा किए गए कार्यों को आज भी याद किया जाता है।

मध्य प्रदेश की राजनीति के पुरोधा पूर्व सीएम स्वर्गीय बाबूलाल गौर की पुत्रवधू श्रीमती कृष्णा गौर अपने ससुर की राजनीतिक विरासत को बखूबी आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से पहले चुनाव 46359 मतों से जीता था लेकिन 5 साल विधायक के रूप में ऐतिहासिक कार्य कर उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव में 106000 से भी ज्यादा मतों से जीत दर्ज की थी। 2005 में वे मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की अध्यक्ष बनाई गई थी।

कृष्णा गौर के ससुर पूर्व सीएम स्वर्गीय बाबूलाल गौर ने दशकों तक गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। विधानसभा क्षेत्र में भाभी और दीदी के नाम से मशहूर मंत्री कृष्णा गौर सुबह से ही जनता जनार्दन से मुलाकात करना शुरू कर देती हैं, दोपहर में वे विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहती हैं और शाम को वापस फिर लोगों की समस्या सुनती हैं। यह उनका डेली रूटीन है। वे हमेशा सहज रूप से उपलब्ध रहती हैं। वह एक-एक कार्यकर्ता को नाम से पुकारती हैं जो एक नेता के लिए बड़ा मुश्किल काम होता है।

वह छोटे-छोटे आयोजनों में बुलाए जाने पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं। उन्होंने विभिन्न समाजसेवी संगठनों से जुड़कर जन कल्याण के अनेकों काम भी किये हैं। वे सामाजिक सरोकार और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर समर्पित रहती हैं। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है ,सीमेंट और डामर की सड़कें लगातार बन रही हैं। ओवर ब्रिज, अंडर ब्रिज के काम चल रहे हैं।

यह भी पढ़िए: दादाजी धाम मंदिर में शैलपुत्री मैया का पूजन, महाराज अग्रसेन जी का मनाया जन्मोत्सव भेल भोपाल।

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र भोपाल जिले का सबसे शांत और सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र माना जाता है। यहां रहने वाला आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करता है ,यहां ना तो कोई गुंडागर्दी है और ना ही कोई अवैध वसूली। मैं भी गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र में ही रहता हूं, यह अनुभव मेरा स्वयं का भी है। गौर परिवार ने सदैव इस बात का ध्यान रखा है और इसके लिए मंत्री कृष्णा गौर भी बधाई की पात्र हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर हम उनके सुखद मंगलमय यशस्वी दीर्घ जीवन की कामना करते हैं।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...