भेल भोपाल ।
मजदूरो के पुरोधा श्रमिको के आर्थिक क्रांति के लिए सदैव संघर्ष करने वाले मध्य प्रदेश इंटक के पूर्व अध्यक्ष स्व. आर डी त्रिपाठी की प्रथम पुण्य तिथि पर हेम्टू इंटक यूनियन द्वारा 6 दिसंबर को शाम 4 बजे 5 नंबर फाउंड्री गेट पर श्रद्धान्जली सभा आयोजित की गई।श्रद्धान्जली सभा में यूनियन के कई पूर्व पदाधिकारी कई रिटायर कर्मचारी ठेका श्रमिक सोसाइटी कर्मचारी एवं सैकड़ो की संख्या में बीएचईएल कर्मचारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में भेल भोपाल कर्मचारी मशहूर भजन गायक जगदीश मरावी जी ने भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर स्वर्गीय आर डी त्रिपाठी की यादो को ताजा कर दिया। पंडित जी राष्ट्रीय स्तर के नेता थे वो सदैव मजदूरो के कल्याण हेतु किये गए कार्यो के कारण याद किये जायेगे।पंडित आरडी त्रिपाठी जी सदैव हम सबके दिलो में है और उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर हेम्टू इंटक यूनियन सदैव मजदूरो श्रमिको के हितो की रक्षा हेतु तत्पर रहेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित राजेश शुक्ला, अध्यक्ष हेमटू इंटक, अजीत कुमार गोंड, महामंत्री, मिथलेश तिवारी कोषाध्यक्ष, इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रामराज तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार के सी दुबे, वरिष्ठ पत्रकार आनंद सक्सेना, सीआर नामदेव, मीडिया प्रभारी इंटक, धर्मेंद्र अवस्थी उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, वीरेश तिवारी, टीआर वाटक्या, सी एम साहू, प्रदीप मालवीय, सत्येंद्र शर्मा, राहुल भदौरिया, जितेंद्र मालवीय, राम मेहरा, सुरेश मेहरा, बुधमान सिन्हा,जेके,पाठक,अशोक शर्मा, अजय राठिया, विजय नीलकंठ, अनुपराज पांडे, तरुणेंद्र तिवारी, चंद्रमणि, एवं इंटक के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
