10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeभोपालबीएचईएल में प्रोत्साहन योजना की समीक्षा हेतु उप-समिति का गठन

बीएचईएल में प्रोत्साहन योजना की समीक्षा हेतु उप-समिति का गठन

Published on

भोपाल ।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने कर्मचारियों की वर्तमान प्रोत्साहन योजना की समीक्षा और उत्पादकता पर उसके प्रभाव का आकलन करने के लिए एक संयुक्त उप-समिति का गठन किया है। यह निर्णय 21 नवंबर 2025 को आयोजित संयुक्त समिति की बैठक में लिया गया था। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, गठित उप-समिति प्रोत्साहन योजना के प्रावधानों की समीक्षा करेगी, योजना का उत्पादकता पर प्रभाव का अध्ययन करेगी तथा आवश्यक सुधारों के संबंध में अपने सुझाव देगी। समिति प्रबंधन एवं यूनियन/कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों की भी जांच करेगी। उप-समिति में कर्मचारी प्रतिनिधियों के रूप में इंटक, एटक, बीएमएस, निफ्टू, एचएमएस, सीटू एवं स्वतंत्र यूनियन से जुड़े प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

वहीं प्रबंधन की ओर से बीएचईएल के कॉर्पोरेट कार्यालय एवं विभिन्न इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी समिति में सदस्य बनाए गए हैं। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर किसी विशेष विषय के विशेषज्ञ सदस्य को समिति में सह-अपनियुक्त (को-ऑप्ट) किया जा सकता है। उप-समिति की पहली बैठक 30 जनवरी 2026 को हैदराबाद में आयोजित की जाएगी। बैठक का समय और स्थान अलग से सूचित किया जाएगा। बीएचईएल प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य प्रोत्साहन योजना को और अधिक प्रभावी बनाना तथा कर्मचारियों की उत्पादकता में वृद्धि सुनिश्चित करना है।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

यह होंगे बैठक में शामिल

कर्मचारी प्रतिनिधि — डॉ. संजीवा रेड्डी,एके दास,कमलेश नागपुरे,विकास कुमार,मनीष कुमार सिंह, लोकेन्द्र सिंह
प्रबंधन प्रतिनिधि — एम श्रीधर, कार्यपालक निदेशक , बीएचईएल, कॉर्पोरेट कार्यालय ऑगस्टिन खाखा, महाप्रबंधक , बीएचईएल, कॉर्पोरेट कार्यालय,राकेश रंजन कुमार, महाप्रबंधक , बीएचईएल, कॉर्पोरेट कार्यालय सुश्री सुपर्णा शिवकुमार,अपर महाप्रबंधक , बीएचईएल, कॉर्पोरेट कार्यालय जगदीश तनवानी, अपर महाप्रबंधक,बीएचईएल, भोपाल प्रवीण चौधरी, अपर महाप्रबंधक , बीएचईएल, कॉर्पोरेट कार्यालय संयोज

Latest articles

कोरिया गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल का भेल भोपाल दौरा तकनीकी विभागों का निरीक्षण, प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित

भोपाल।कोरिया गणराज्य (रिपब्लिक ऑफ कोरिया) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

नववर्ष मिलन समारोह 2026 में सांस्कृतिक और प्रतिभा सम्मान का आयोजन—उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद में नवीन कार्यकारिणी का गठन

भोपाल।उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में नववर्ष मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन...

बीएचईएल ने जारी किए दिसंबर तिमाही के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजे

भेल नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही...

व्यापारियों के विरोध के बावजूद विजय मार्केट बरखेड़ा में बीएचईएल प्रशासन ने अवैध कब्जों के विरुद्ध की सख्त कार्रवाई

भेल भोपाल । बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक  टीयू सिंह एवं टाउनशिप प्रमुख प्रशांत पाठक के...

More like this

कोरिया गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल का भेल भोपाल दौरा तकनीकी विभागों का निरीक्षण, प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित

भोपाल।कोरिया गणराज्य (रिपब्लिक ऑफ कोरिया) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

नववर्ष मिलन समारोह 2026 में सांस्कृतिक और प्रतिभा सम्मान का आयोजन—उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद में नवीन कार्यकारिणी का गठन

भोपाल।उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में नववर्ष मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन...

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...