24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालभोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर से उनके घर जाकर मिलीं...

भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर से उनके घर जाकर मिलीं उमा भारती, कहा- मसीहा हैं साध्वी

Published on

भोपाल।

भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर से उनके घर जाकर मिलीं उमा भारती, कहा- मसीहा हैं साध्वी,मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भोपाल में उनके घर पर जाकर मुलाकात की। यहां दोनों एक दूसरे से मिलकर भावुक हो गईं। इस दौरान उमा भारती ने प्रज्ञा ठाकुर को मसीहा बताया तो वहीं प्रज्ञा ने कहा- जो साहस उमा भारती जी ने दिखाया उतना कोई पुरुष नहीं दिखा पाया। पूर्व सीएम ने प्रज्ञा को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर की आंखों में भी आंसू आ गए।

भगवा का सम्मान करने आई हैं दीदी: प्रज्ञा

इस मुलाकात पर प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- दीदी ने हमेशा ही हिंदुत्व के जोरदार तरीके से आवाज उठाई है। वे यहां भगवा का सम्मान करने और हिंदुत्व के लिए आई हैं। अपने पूरे जीवन में जो साहस उन्होंने दिखाया है वो कोई पुरुष भी नहीं दिखा पाया है। बता दें कि मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित सभी सात आरोपियों को बरी किए जाने के बाद भोपाल में उमा भारती के बंगले पर मिठाईयां बांटी गई और जमकर आतिशबाजी की गई थी। तब उमा भारती ने कहा कि इस फैसले से उन्हें बेहद संतोष हुआ है और आज उन्हें लग रहा है कि सच्चाई की जीत हुई है।

यह भी पढ़िए: सांसद आलोक शर्मा ने विमानन मंत्री से मांगी सिंगापुर-दुबई फ्लाइट

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...