आनंद नगर। रविवार शाम 6:30 बजे आनंद नगर स्थित श्रीराम मंदिर से भव्य श्रीराम बारात यात्रा निकाली जाएगी। यह नगर का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जा रहा है। समाजसेवी एवं नगरवासियों द्वारा वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में इस बार विशेष आकर्षण देखने को मिलेगा।
बारात यात्रा में झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों की झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इसमें अयोध्या, पंचवटी, लंका, पुष्पक विमान आदि से जुड़ी झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक झलक पेश करती विभिन्न झांकियों के साथ इस बारात यात्रा में नगरवासी पूरे उत्साह के साथ शामिल होंगे। इस अवसर पर संत समाज तथा सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
यह भी पढ़िए: छठ पूजा के दिन शासकीय अवकाश के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की लोकप्रिय ने क्षेत्रीय विधायक व राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर
उपस्थित रहेंगी।
आयोजन समिति ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वे इस भव्य धार्मिक आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।
