28 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभोपालराजधानी भोपाल में दिवाली की रात आगजनी

राजधानी भोपाल में दिवाली की रात आगजनी

Published on

भोपाल ।

राजधानी भोपाल में दिवाली की रात आगजनी के 18 मामले सामने आने की खबर है । शाहपुरा और संत हिरदाराम नगर में दो कारें जल गईं। वहीं, आतिशबाजी की वजह से झोपड़ी और झाड़ियों में आग लगी। लांबाखेड़ा में एक मकान में आगजनी की घटना होने की बात सामने आई है। कहीं भी जनहानि नहीं हुई है । गौरतलब है कि दिवाली की रात में भोपाल नगर निगम का फायर अमला 24 घंटे ड्यूटी पर रहा। वहीं, 100 टैंकर और 30 दमकलें हर वक्त तैयार रही, जो कहीं भी आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।

इस वजह से बड़ी आगजनी की घटना नहीं हो सकी। जानकारी के मुताबिक लांबाखेड़ा में एक मकान में आग लग गई। जिसे दमकल ने मौके पर पहुंचकर काबू किया। कोहेफिजा में सेफिया ग्राउंड के पास पेड़ में आग लगी। अपोलो सेज हॉस्पिटल के पास झाड़ियों ने आग पकड़ ली। अयोध्या बायपास में आग से झोपड़ी एक हिस्सा जल गया। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।

यह भी पढ़िए: सर्प विशेषज्ञ घर से पकड़ा 8 फिट का घोड़ा पछाड़ सर्प

अयोध्या बायपास में ही लॉन्ड्री दुकान में आग लग गई। ऐशबाग में मकान की बाउंड्रीवॉल में लगे पेड़-पौधों ने आग पकड़ ली। अर्चना पैलेस के पास शाहपुरा में कार जल गई। बैरागढ़ के गिदवानी पार्क के पास एक कार में आग लग गई। दमकल आने से पहले लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे।  संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) स्थित वन ट्री हिल्स जनचेतना पार्क के पास खाली प्लाट में उगी झाड़ियों में आग लग गई।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this