भोपाल ।
कलेक्टर कार्यालय में छठ महापर्व को लेकर विभागों के अधिकारियों, श्री हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारियों व भोजपुरी समाज के वरिष्ठजनों की संयुक्ति बैठक आयोजित की गई, श्री हिन्दू उत्सव समिति (रजि.63) भोपाल के अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने एडीएम सहित जिला प्रशासन, नगर निगम व अन्य विभागों के उपस्थित अधिकारियों से मांग कि है कि भोपाल के प्रमुख 55-घंटों में स्वच्छता, विद्युत सजावट, रंगाई-पुताई, एवं महिलाओं को ड्रेस चेंज करने की काउंटर/कक्ष समय से पूर्व व्यवस्था कराई जाये, भोजपुरी भाषा विकास मंच के प्रदेश प्रवक्ता छोटेलाल गिरी व भोजपुरी समाज के वरिष्ठजनों ने भी अपने विचार रखे, लिखित में भी एडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा ।
बैठक में उपस्थित विभागों के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि, मांग की गई समस्त व्यवस्था समय पर करा दी जायेगी । बैठक में श्री हिन्दू उत्सव समिति के प्रवक्ता बालिस्ता रावत, हेमंत शर्मा, निलेश सिंह, दिलीप गुप्ता, कुंवर प्रसाद, विजय सोनी, दिलीप जयसवाल तथा भोजपुरी समाज के वरिष्ठजन व हिन्दू उत्सव समिति के सदस्य उपस्थित थे ।
