10.2 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeभोपालप्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले में पहुंच रही भारी भीड़जलपरियां...

प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले में पहुंच रही भारी भीड़जलपरियां करती हैं इशारों में बातें, डंशी शो में गधा हीरालाल बता रहा लोगों का भविष्य

Published on

भोपाल. राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले में शहरवासियों को इस बार बहुत कुछ नया देखने को मिल रहा है। मेले में आई जलपरियां बातें करती हैं, तो गुजराती डंकी शो धमाल मचा रहा है। इस दौर में जब आदमी, आदमी की पहचान नहीं कर पाता, तब गधा सामने आता है और लोगों की उनकी असली पहचान कर उनका कैरेक्टर बताता है। यह कारनामा आपको प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले में लगाए गए गुजरात मनोरंजन गधा सर्कस, (डंकी शो) में देखने को मिल रहा है। यहां रसियन जलपरियां भी आई हैं, जो आपसे इसारों में बातें करती हैं। बुधवार को मेला अध्यक्ष सुनील यादव, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, अखिलेश नागर आदि ने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की।

गधा बता रहा लोगों का भविष्य

मेले में आया गुजरात का यह गधा लोगों का भविष्य बता रहा है। गधे को गाइड करने वाले रज्जाक खान ने बताया कि हीरालाल (गधा) हर आदमी की पहचान करता है। पढ़ाई में कौन बच्चा तेज है, किसकी शादी जल्दी होगी। खर्च करने में कंजूसी कौन करता है। मेले में शहर कौन है और कौन पत्नी अपने पति पर गुस्सा करती है। ऐसे आपके अन्य सवालों का भी जवाब यह गधा देगा। आप प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले में पहुंच रहे हैं, तो इस डंकी शो में पत्नी, पति, दोस्तों के बारे में जरूर जानें।

इसारों में बातें करती हैं जलपरियां

भोजपाल महोत्सव मेले में आईं रशियन जलपरियां बच्चों से इसारों में बाते करती हैं। लोगों को लुभाती हैं। मेले में आई जलपरियां, यहां बनाए गए 22 फीट लंबे और 10 फीट चौड़े टनल में 4 जलपरियां तरह तरह के करतब दिखा रही हैं। कडकड़़ाती ठंड में भी यह जलपरियां 5 से 6 घंटे पानी में तैरती हैं। इसके लिए पानी का तापमान उनके अनुकूल किया जाता है। जलपरी का सिर और धड़ एक मानव स्त्री जैसा होता है। निचले भाग में पैरों के स्थान पर मछली की पूंछ होती है।

ये बेहद सुंदर और लंबे बालों वाली होती हैं।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेले में दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर, शहरवसियों के सेहत का ख्याल रखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, सीसीटीवी कैमरे, सिक्योरिटी गार्ड और वलंटियर लगाए गए हैं। मनोरंजन के लिए रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। 49 दिनों तक चलने वाले इस मेले में भक्ति मनोरंजन के साथ ही खरीदारी का बेहतर मौका मिल रहा है।

यह भी पढ़िए: बजरिया क्षेत्र में खड़ी कार चोरी की घटना

रोजाना बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

मेला देखने शहरवासियों के अलावा रोजाना बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्रों के लोग भोजपाल महोत्सव मेला देखने पहुंच रहे हैं। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में विभिन्न तरह की करीब 400 दुकानें लगाई गई हैं, जहां लोगों को एक ही छत के नीचे सभी तरह की सामग्री उपलब्ध हो रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैंसर अस्पताल का किया निरीक्षण

भोपाल मोहन यादव ने भोपाल स्थित कैंसर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की...