9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालदो स्थानों पर हुई वारदातें

दो स्थानों पर हुई वारदातें

Published on

भोपाल।
राजधानी के विभिन्न इलाक़ों में नशे की लत से जुड़े दो अलग-अलग घटनाओं ने पुलिस विभाग की चिंता बढ़ा दी है। गांजा व अन्य नशीले पदार्थों के सेवन में लिप्त युवकों ने चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दिया, जिनमें से एक मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना निशातपुरा क्षेत्र के इंद्रजीत कॉलोनी की है, जहां रहने वाला युवक लंबे समय से गांजा पीने का आदी था। नशे के लिए पैसे जुटाने के उद्देश्य से उसने मंगलवार रात एक युवक की बाइक चोरी कर ली। पुलिस के मुताबिक बाइक चोरी कर वह उसे बेचने की फिराक में था, तभी संदिग्ध गतिविधि देखकर लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से पुलिस को नशीले पदार्थ भी मिले।

यह भी पढ़िए: बिहार में 10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

दूसरी घटना बागसेवनिया थाना क्षेत्र के वार्ड 52 की है। यहां रहने वाला युवक भी नशे का सेवन करता था। उसने अपने ही परिचित का मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर आरोपी ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशे की लत के कारण युवाओं में अपराध की प्रवृत्ति बढ़ रही है। कई बार आरोपी नशे के लिए पैसे जुटाने की खातिर चोरी, लूट व मारपीट जैसे अपराध कर बैठते हैं। दोनों ही मामलों में विस्तृत जांच जारी है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...