भोपाल।
राज्य में तापमान लगातार गिर रहा है और कई ज़िलों में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रतलाम, और राजगढ़ में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया, जहाँ न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
इंदौर, उज्जैन, और जबलपुर में भी तापमान अचानक गिरने से लोग अलाव तापने को मजबूर दिखाई दिए। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएँ अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के मौसम को और ठंडा बनाए रखेंगी। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने की संभावना व्यक्त की गई है।
यह भी पढ़िए: बिहार में 10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार
