28 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभोपालनिगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाए

निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाए

Published on

भोपाल।
नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को निगम के अतिक्रमण निराकरण दस्ते ने शहर के कई क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ पर फैले अतिक्रमण को हटाया। निगम की टीमों ने विभिन्न वार्डों में बांस, टेंट सामग्री, प्लास्टिक की चादरें, टेबल, कुर्सियाँ, दुकानों के बाहर रखा सामान, टीन शेड और अन्य अतिक्रमित हिस्सों को हटाया। कार्रवाई के दौरान फर्श पर रखे सामान को जप्त भी किया गया। संबंधित लोगों को नियमानुसार नोटिस जारी कर अतिक्रमणों पर कार्रवाई की गई। नगर निगम आयुक्त पंकज सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में फ्रीगंज कॉलोनी, न्यू मार्केट, लालघाटी, अयोध्या बाइपास रोड, शाहपुरा, ईदगाह हिल्स, कमला नगर, जम्बूरी मैदान, कोलार रोड, करोंद रोड, अशोका गार्डन, राजीव नगर, गोविंदपुरा, हबीबगंज और होशंगाबाद रोड सहित कई क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

Read Also: IND vs SA: क्या रुतुराज होंगे बाहर? क्या पंत की होगी वापसी? दूसरे वनडे के लिए Team India की ये हो सकती है प्लेइंग-11!

यहां कच्चे-पक्के निर्माण, लकड़ी के तख्ते, गुमटी, खोमचे और दुकान के बाहर रखे गए सामान को हटाया गया। इसी क्रम में न्यू मार्केट क्षेत्र के इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड-17 स्थित हमसिंग कामरेड चौराहा में अवैध रूप से बने एक टीन शेड को भी निगम दल ने हटाया। साथ ही भवन अनुज्ञा शाखा की टीम ने नई बस्ती क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए एक कच्चे शेड को तोड़कर हटाया। नगर निगम द्वारा जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...