11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeभोपालश्रमोदय हॉस्टल से आधी रात को भाग निकले दो किशोर छात्र

श्रमोदय हॉस्टल से आधी रात को भाग निकले दो किशोर छात्र

Published on

भोपाल।
राजधानी के रतीबड़ क्षेत्र स्थित श्रमोदय विद्यालय के हॉस्टल से देर रात दो नाबालिग छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में भाग निकले। घटना रविवार रात लगभग 12:15 बजे की है। जब रात्रिकालीन उपस्थिति के दौरान वार्डन ने छात्र बैरक की जांच की तो पता चला कि कक्षा 10 में पढ़ने वाले 15 वर्षीय दोनों छात्र बिस्तर से गायब हैं। वार्डन द्वारा तुरंत प्राचार्य एवं सुरक्षा स्टाफ को सूचना दी गई। हॉस्टल और स्कूल परिसर के सभी कमरों, स्टोर रूम, छत तथा आसपास के क्षेत्रों में तलाशी की गई, लेकिन छात्रों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद प्रबंधन द्वारा रतीबड़ थाना पुलिस को आधी रात के बाद सूचना दी गई।

Read Also: श्री धूनीवाले दादाजी की पुण्यतिथि पर रुद्राभिषेक, हवन और भव्य इको–फ्रेंडली भंडारे का आयोजन

कौन हैं दोनों छात्र दोनों छात्र ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं और पिछले एक वर्ष से श्रमोदय विद्यालय में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि दोनों आपस में घनिष्ठ मित्र थे और घटना से कुछ घंटा पहले दोनों देर तक बैठकर बात करते हुए देखे गए थे। कैसे भागे छात्र पुलिस को शक है कि छात्र हॉस्टल के पीछे की ग्रिल या दीवार के पास से कूदकर बाहर निकले होंगे। पास के एक दुकान संचालक ने दावा किया कि उसने देर रात दो किशोरों को सड़क की ओर जाते देखा था, लेकिन अंधेरा होने के कारण वह पहचान नहीं कर पाया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this