19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल6 लाख पेड़ों की कटाई पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस का आरोप—सरकार...

6 लाख पेड़ों की कटाई पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस का आरोप—सरकार उद्योग समूहों को फायदा पहुँचा रही

Published on

भोपाल ।
मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सींगरौली में बड़े पैमाने पर की जा रही पेड़ों की कटाई का मुद्दा जमकर गूंजा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने 6 लाख पेड़ों की कटाई की अनुमति ऐसे उद्योग समूहों को दी है, जिनके हितों को प्राथमिकता दी जा रही है। विपक्ष ने इसे “जंगलों के व्यवस्थित विनाश” की संज्ञा दी और दावा किया कि यह पूरा मामला सरकारी संरक्षण में हो रहा है। कांग्रेस ने कहा—अदाणी समूह को फायदा, प्रकृति को नुकसान विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने कहा कि वन क्षेत्र का तेजी से कटना पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। उनका आरोप था कि सींगरौली की जमीन और जंगलों को एक बड़े निजी उद्योग समूह के लिए खाली कराया जा रहा है।

Read Also: श्री धूनीवाले दादाजी की पुण्यतिथि पर रुद्राभिषेक, हवन और भव्य इको–फ्रेंडली भंडारे का आयोजन

विपक्ष ने कहा कि वन्य जीवों का आवास नष्ट होगा और आदिवासी समुदायों की आजीविका पर व्यापक असर पड़ेगा। सरकार का जवाब—पेड़ काटे भी जा रहे, लगाए भी जा रहे सरकार की तरफ से मंत्री ने कहा कि पेड़ों की कटाई नियमानुसार की जा रही है और इसकी भरपाई के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण भी किया जा रहा है। उन्होंने विपक्ष पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया और कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों का संतुलन बनाए रखा जा रहा है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...