14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeभोपालप्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांचसांवरी...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांचसांवरी सुरतिया हाथ में बसुरिया की प्रस्तुति से बांधा समा, जमकर थिरके लोग

Published on

भोपाल. राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहा भोजपाल महोत्सव मेला का मंच लगातार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो रहा है। देश भर के विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकार लोक नृत्यों की प्रस्तुति दे रहे हैं। शनिवार को प्रसिद्ध भजन गायक अमित धुर्वे ने भगवान गणेश की स्तुति से भजनों की शुुरुआत की इसके बाद एक से बढकऱ एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। शाम 7.30 बजे मुख्य अतिथि अश्वनी परांजपे, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संजोयक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नगर सहित मेला टीम ने गणेश वंदना कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भोजपाल महोत्सव मेला के सांस्कृतिक मंच पर शनिवार को भजन गायक अमित धुर्वे ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी। मैं तो हवा हूं किस तरह पहरे लगाओगे महसूस ही करोगे मुझे छू ना पाओगे जैसी सुमधुर भजनों से मेला मंच को गुलजार कर दिया। इसके बाद उन्होंने सांवरी सुरतिया हाथ में बसुरिया, बड़ा प्यारा लगे संसार, जैसे मंदिर दीपक बिन सूना, जय शंकर चंद्रभाल, चारों युगों में पूजे जाए, रुद्र अंश जो शिव का पाए जैसी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

कुमार सत्यम तुम्हारी दौलत नई-नई है की प्रस्तुति आज
तुम्हारी दौलत नई नई है, हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह, आज फिर दिल ने एक तमन्ना की, चांदी जैसा रंग है तेरा, जैसी गीत, गजल और हमरी अटरिया, जैसी ठुमरी से श्रोताओं को रिझाने वाले संगीत जगत के उभरते हुए बहुमुखी प्रतिभा के धनी गायक कुमार सत्यम रविवार को भोजपाल महोत्सव मेला मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। कुमार सत्यम कई गज़़लें, भजन और सूफी कलाम गाए हैं।

उनकी गायकी में सूफी, गज़़ल, भजन और उप-शास्त्रीय संगीत के साथ ही महान गज़़ल गायक मेहंदी हसन, गुलाम अली और राहत फतेह अली खान जैसी शैली का प्रभाव दिखाई देता है। वह अपने भावनात्मक जुड़ाव और शास्त्रीय संगीत की जड़ों से जुड़ी प्रस्तुतियों के लिए जाने जाते हैं। बिहार के बांका जिले के गोकुला गांव में रहने वाले भट्ट ब्राह्मण परिवार में जन्मे कुमार सत्यम संगीतकारों की 13वीं पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कुमार सत्यम संगीत भास्कर की परीक्षा में ईस्ट इंडिया जोन में गोल्ड मेडलिस्ट (98.5 प्रतिशत) का खिताब जीत चुके हैं। हारमोनियम वादन में भी उत्कृष्ट हैं और यूथ फेस्टिवल में चैंपियन रह चुके हैं।

मेले में मिल रही विभिन्न वैरायटी
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में हस्त निर्मित स्वदेशी मिट्टी के बर्तन और खिलौनों के साथ ही बनारस की साड़ी, सहारनपुर का वुडन, कश्मीर के ऊलन, भदोंही का कारपेट, राजस्थान की मेलामाइन क्रॉकरी, ग्वालियर की गजक की विभिन्न वैरायटी मिल रही है। 100 से ज्यादा खान- पान के स्टाल के साथ ही विभिन्न आयटमों की करीब 400 दुकानें हैं, जहां लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लोगों को मेले में एह ही स्थान पर जरूरत की हर प्रकार की सामग्री उपलब्ध है।

Read Also: सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए बाबा साहेब ने किया संघर्ष —रंजन कुमार—बीएचईएल हरिद्वार में…

मेला टीम के नायक, संभाल रहे व्यवस्था
मेला टीम के सदस्य मेले की पूरी व्यवस्था संभाल रहे हैं। इनमें विनय कुमार, मो. जाहिद खान, सुनील शाह, मधु भवनानी, केश कुमार, चंदन वर्मा, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, भूपेंद्र सिंह, मो. रेहान खान, दीपक बैरागी, देंवेंद्र चौकसे, सुनील वैष्णव, गौरव जैन, संदीप सहित मेला समिति से जुड़े अन्य लोग शामिल हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...