भोपाल ।
नरेला विधानसभा में बीएलओ सुनील गुप्ता ने एसआईआर की प्रक्रिया के लिए साइकिल पर माइक बांधकर वोटर्स से फार्म लिए। ऐसे ही बाकी बीएलओ की मेहनत से भोपाल ने एसआईआर सर्वे पूरा कर लिया। नरेला विधानसभा में बीएलओ सुनील गुप्ता ने एसआईआर की प्रक्रिया के लिए साइकिल पर माइक बांधकर वोटर्स से फार्म लिए। ऐसे ही बाकी बीएलओ की मेहनत से भोपाल ने एसआईआर सर्वे पूरा कर लिया। भोपाल की वोटर्स लिस्ट से 4 लाख 7944 वोटर्स हट सकते हैं। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में ये वोटर्स या तो अपने पत्ते पर नहीं मिले, या फिर और कहीं शिफ्ट हो गए। इनमें से 31 हजार से ज्यादा मतदाता मृत भी हो चुके हैं।
इस वजह से वोटर लिस्ट से इन्हें हटाने की कार्रवाई होगी। प्रदेश सरकार में मंत्री कृष्णा गौर की गोविंदपुरा विधानसभा में 61 हजार से ज्यादा वोटर शिफ्ट हुए हैं। वहीं, मंत्री विश्वास सारंग की विधानसभा नरेला में 5679 वोटर मृत मिले। हुजूर विधानसभा में भी मृत वोटर की संख्या 5 हजार से ज्यादा है। बता दें कि भोपाल में एसआईआर के डिजिटलाइजेशन का काम पूरा हो चुका है। कुल 17 लाख 17 हजार 981 वोटर्स के फॉर्म डिजिटलाइज किए गए।
दूसरी ओर, 2 लाख 23 हजार वोटर्स ऐसे मिले, जिनका 2003 की वोटर्स लिस्ट के अनुसार डेटा नहीं मिला है। कुल 10.5 प्रतिशत वोटर्स को ‘नो मेपिंग’ के दायरे में रखा गया है। इनका रिकॉर्ड 50 दिन के अंदर जिला प्रशासन ढूंढेंगा। यदि रिकॉर्ड नहीं मिलता है तो नाम भी काटे जाएंगे।
