18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालईडी ने जब्त की चार करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति

ईडी ने जब्त की चार करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति

Published on

भोपाल ।
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) भोपाल में सहायक ग्रेड-1 किशोर मीणा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में कार्रवाई की है। मीणा के विरुद्ध ईडी द्वारा 3 मार्च 2025 को विशेष पीएमएलए कोर्ट भोपाल में अभियोजन शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर न्यायालय ने 5 दिसंबर 2025 को संज्ञान ले लिया है। इसके बाद ईडी ने मीणा की प्रापर्टी को जब्त करने की कार्यवाही की है। सीबीआई की जांच के बाद की कार्यवाही ईडी ने यह जांच सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। किशोर मीणा उस समय भारतीय खाद्य निगम भोपाल में सहायक ग्रेड-1, डिविजनल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।

Read Also: सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत लगभग 4.05 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति जुटाने का आरोप है। ईडी की जांच के दौरान यह सामने आया कि किशोर मीणा ने अवैध धन में से 95 लाख रुपए एक बिल्डर को 24% सालाना ब्याज पर उधार दिए थे। बाद में बिल्डर ने इस राशि में से 27.50 लाख रुपए सीबीआई के पास जमा कराए, जबकि शेष 67.50 लाख रुपए किशोर मीणा के एचडीएफसी बैंक खाते में जमा कर दिए गए। इसके बाद ईडी ने 7 फरवरी 2024 को बैंक खाते पर लियन (जब्ती का अधिकार) लगा दिया। दोषी घोषित हो चुका है

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...