15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeभोपालप्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा मेला परिसर

Published on

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मेला के सांस्कृति मंच पर मास्टर सलीम की प्रस्तुतियों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मास्टर सलीम के रामचंद्र का सेवक हूं, मैं भगवे के रंग में रहता हूं की प्रस्तुति ने पूरे मेला परिसर को धर्ममय बना दिया और दर्शकों के जयश्री राम के जयकारों से मेला परिसर गुंजायमान हो उठा।

राजधानी में प्रस्तुति से मचाया धमाल
देश विदेश में धमाल मचाने के बाद मास्टर सलीम भोपाल में चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले मेंं रविवार को प्रस्तुति देने पहुंचे। उन्होंने मैं रामचंद्र का सेवक हूं से अपने भजन और गीतों की शुरुआत की। इसके बाद तुम्हे दिल लगी भूल जानी पड़ेगी सहित एक से बढकऱ एक सुमधुर गीतों को गाया। शाम 7.30 बजे मुख्य अतिथि सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, विशिष्ठ अतिथि भेल ईडी प्रदीप कुमार उपाध्याय, जीएम एचआर टीयू सिंह, मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संजोयक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नगर सहित मेला टीम ने गणेश वंदना और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि भोजपाल महोत्सव मेला मंच पर देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। रविवार को प्लेबैक सिंगह मास्टर सलीम अपनी गीत गजलों से लोगों का मनोरंजन किया। इससे पहले भी बॉलीवुड के कई गायकों के साथ ही लोक गायकों और लोकनृत्यों की टोलियांं अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं।

मेले में मिल रही विभिन्न वैरायटी
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में हस्त निर्मित स्वदेशी मिट्टी के बर्तन और खिलौनों के साथ ही बनारस की साड़ी, सहारनपुर का वुडन, कश्मीर के ऊलन, भदोंही का कारपेट, राजस्थान की मेलामाइन क्रॉकरी, ग्वालियर की गजक की विभिन्न वैरायटी मिल रही है। 100 से ज्यादा खान-पान के स्टाल के साथ ही विभिन्न आयटमों की करीब 400 दुकानें हैं, जहां लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लोगों को मेले में एह ही स्थान पर जरूरत की हर प्रकार की सामग्री उपलब्ध है।

Read Also: गोविंदपुरा विधायक कार्यालय में निःशुल्क कंबल वितरण— मंत्री कृष्णा गौर के करकमलों से 300 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

मेला टीम के नायक, संभाल रहे व्यवस्था
मेला टीम के सदस्य मेले की पूरी व्यवस्था संभाल रहे हैं। इनमें विनय कुमार, मो. जाहिद खान, सुनील शाह, मधु भवनानी, केश कुमार, चंदन वर्मा, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, भूपेंद्र सिंह, मो. रेहान खान, दीपक बैरागी, देंवेंद्र चौकसे, सुनील वैष्णव, गौरव जैन, संदीप सहित मेला समिति से जुड़े अन्य लोग शामिल हैं।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...