6.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभोपालप्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 16 दिन और रहेगा रोमांचसांस्कृतिक...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 16 दिन और रहेगा रोमांचसांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रोजाना गुलजार हो रहा मेला का सांस्कृतिक मंच

Published on

भोपाल. राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहा भोजपाल महोत्सव मेला इन दिनों अपनी ऊंचाई पर पहुंच चुका है। रोजाना लाखों की संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ मेला देखने पहुंच रहे हैं। मेला का सांस्कृतिक मंच कलाकारों की प्रस्तुति से लगातार गुलजार हो रहा है। बॉलीवुड से लेकर लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देने पहुंच रहे हैं। मंगलवार को ड्रीम म्यूजिकल बैंड द्वारा प्रस्तुति दी गई। शाम 7.30 बजे मुख्य अतिथि मंत्री गोंविंद सिंह राजपूत, विशिष्ठ अतिथि घनश्याम चंद्रवंशी विधायक काला पीपल, भाजपा नेता गिरीश शर्मा, मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संजोयक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नगर सहित मेला टीम ने गणेश वंदना और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री राजपूत और विधायक ने मेला अध्यक्ष सहित पूरी समिति को प्रदेश स्तरीय इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि भोजपाल महोत्सव मेला मंच पर देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। कलाकार अपनी गीत गजलों और मनमोहक नृत्यों से लोगों का मनोरंजन करा रहे हैं। बॉलीवुड के कई गायकों के साथ ही लोक गायकों और लोकनृत्यों की टोलियांं अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं।

मेले में मिल रही विभिन्न वैरायटी
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में हस्त निर्मित स्वदेशी मिट्टी के बर्तन और खिलौनों के साथ ही बनारस की साड़ी, सहारनपुर का वुडन, कश्मीर के ऊलन, भदोंही का कारपेट, राजस्थान की मेलामाइन क्रॉकरी, ग्वालियर की गजक की विभिन्न वैरायटी मिल रही है। 100 से ज्यादा खान-पान के स्टाल के साथ ही विभिन्न आयटमों की करीब 400 दुकानें हैं, जहां लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लोगों को मेले में एह ही स्थान पर जरूरत की हर प्रकार की सामग्री उपलब्ध है।

Read Also: एमपी में पूरा जंगल अडाणी को सौंप दिया: कांग्रेस

मेला टीम के नायक, संभाल रहे व्यवस्था
मेला टीम के सदस्य मेले की पूरी व्यवस्था संभाल रहे हैं। इनमें विनय कुमार, मो. जाहिद खान, सुनील शाह, मधु भवनानी, केश कुमार, चंदन वर्मा, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, भूपेंद्र सिंह, मो. रेहान खान, दीपक बैरागी, देंवेंद्र चौकसे, सुनील वैष्णव, गौरव जैन, संदीप सहित मेला समिति से जुड़े अन्य लोग शामिल हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...